Shaktimaan मूवी पर फंस गया है 'अड़ंगा', ऐलान के 39 महीने बाद भी कोई अता-पता नहीं, अब मुकेश खन्‍ना ने ये कहा है

Updated on 06-08-2025 01:41 PM
नब्‍बे के दशक के हर बच्‍चे के लिए 'शक्‍त‍िमान' सिर्फ एक टीवी शो का किरदार नहीं है। यह बचपन की वो मोहब्‍बत है, जिसके टाइटल म्‍यूजिक को सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तीन साल पहले इस देसी सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर लाने की घोषणा हुई थी। बकायदा एक टीजर भी रिलीज किया गया। लेकिन अब 39 महीने बाद भी इस फिल्‍म का कहीं कोई अता-पता नहीं है। इस बीच रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्‍ट करने की चर्चा और फिर उस पर मुकेश खन्‍ना की आपत्त‍ि के कारण खूब विवाद भी हुआ। टीवी पर 'शक्‍त‍िमान' का कभी नहीं भूल पाने वाला किरदार निभाने वाले मुकेश खन्‍ना ने एक नए इंटरव्‍यू में इस पर चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने कहा है कि फिल्‍म में 'अड़ंगा' लग गया है।

मुकेश खन्‍ना ने न्‍यूज एजेंसी 'IANS' से इस बारे में बात की है। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है, लेकिन इसमें रोड ब्‍लॉक यानी रुकावट आ गई है। हालांकि, जब उनसे इस अड़ंगे के बारे में विस्‍तार से बताने के लिए कहा गया है, तो उन्‍होंने गोलमोल जवाब दिया।

मुकेश खन्‍ना को भरोसा, देर-सवेर होगी रिलीज

मुकेश खन्ना ने कहा, 'फ‍िल्म दर्शकों का दिल जीतने लिए तैयार है, लेकिन एक रुकावट आ गई है। पर मुझे विश्वास है कि फ‍िल्म आख‍िरकार सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' मुकेश खन्‍ना का यह बयान तब आया है, जब फिल्‍म में लगातार देरी हो रही है।

'शक्‍त‍िमान' में रणवीर सिंह की कास्‍ट‍िंग पर अटका है मामला!

समझा जा रहा है कि इसके पीछे की मुख्‍य वजह कास्‍ट‍िंग है। सोनी पिक्‍चर्स फिल्‍म में रणवीर सिंह को कास्‍ट करना चाहते हैं। लेकिन मुकेश खन्‍ना इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस चक्‍कर में हमने रणवीर सिंह को मुकेश खन्‍ना से मुलाकात करते हुए भी देखा, पर बात नहीं बन रही।

तीन साल पहले जब आया था 'शक्‍त‍िमान' का टीजर

तीन साल पहले 10 फरवरी 2022 को 'शक्‍त‍िमान' फिल्‍म की घोषणा करते हुए बताया गया था कि मुकेश खन्ना की भीष्म इंटरनेशनल और ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ सोनी पिक्‍चर्स ने इसके लिए हाथ मिलाया है। तब अनाउंटसमेंट वीडियो टीजर करते हुए 'सोनी पिक्‍चर्स फिल्‍मस इंडिया' ने लिखा था, भारत और दुनियाभर में हमारी कई सुपरहीरो फिल्मों की अपार सफलता के बाद, अब हमारे देसी सुपरहीरो का समय आ गया है! सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस 'शक्तिमान' को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार है, जो इस आइकॉनिक सुपरहीरो के जादू को फिर से जिंदा करेगा। इसका मुख्य किरदार भारत के एक सुपरस्टार होंगे।'

मुकेश खन्‍ना ने पहले कहा- मैं अगला शक्तिमान नहीं बनूंगा

इससे पहले 2025 की शुरुआत में, मुकेश खन्ना खुद अपने सुपरहीरो 'शक्‍त‍िमान' अवतार में पर्दे पर लौटे थे। लेकिन यह एक देशभक्ति गीत के लिए था, जिसके कारण यह अटकलें भी लगाई जाने लगीं कि वह 'शक्तिमान' की अपनी भूमिका फिर से निभाएंगे। लेकिन फिर उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर इस पर सफाई दी। उन्‍होंने कहा, 'मैं अपने दर्शकों के एक वर्ग की उस गलतफहमी को दूर करने आया हूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा। यह पूरी तरह गलत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.