सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने VIDEO जारी किया:कहा- 31 मई को SIT के सामने पेश होऊंगा, मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे

Updated on 27-05-2024 05:39 PM

सेक्स स्कैंडल के आरोपी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार को वीडियो जारी किया। इसमें कहा- 'मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।'

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार 23 मई को अपने पोते और सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्वल को चेतावनी दी कि वे भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस मामले की जांच में उनके और उनके परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी।

प्रज्वल के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को लोकसभा की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से JDS के उम्मीदवार हैं।

प्रज्वल ने कहा, मैं झूठे आरोपों से बाहर आऊंगा
प्रज्जवल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे एक वीडियो में कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से शुक्रवार, 31 मई को सुबह 10 बजे SIT के सामने आऊंगा और जांच में सहयोग करूंगा। सभी आरोपों पर जवाब दूंगा। मुझे अदालत पर भरोसा है और मुझे विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा।'
उन्होंने कहा, 'भगवान, लोगों और परिवार का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे। आने के बाद मैं यह सब खत्म करने की कोशिश करूंगा। मुझ पर विश्वास रखें।'

अगर प्रज्वल ने बात नहीं मानी, तो पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा
देवगौड़ा ने कहा- 'मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं, बल्कि उसे चेतावनी दे रहा हूं। अगर वह इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा। उसके खिलाफ लगे आरोपों को तो कानून देखेगा, लेकिन अगर वह परिवार की बात नहीं सुनेगा तो हम उसे अकेला छोड़ देंगे। अगर मेरे लिए उसके मन में थोड़ी भी इज्जत बाकी है तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए।'

मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि इस मामले में पुलिस की जांच में मेरे या मेरे परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी। इसे लेकर मेरे मन में कोई भावना नहीं है। मैं सिर्फ उन लोगों को न्याय दिलाने के बारे में सोच रहा हूं, जिन्हें प्रज्वल की वजह से तकलीफ हुई।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

  • प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
  • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
  • SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं। 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया। प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.