सेंसेक्स और निफ्टी नए रेकॉर्ड पर, ICICI Bank और Bandhan Bank ने किया कमाल
Updated on
29-07-2024 02:48 PM
नई दिल्ली: बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी के दम पर आज शेयर बाजार नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से अधिक तेजी के साथ ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी पहली बार 24,900 अंक के ऊपर चला गया। इस तेजी में आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस का सबसे ज्यादा योगदान है। सेंसेक्स 0.51 फीसदी यानी 416.62 अंक की तेजी के साथ 81,749.34 अंक के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी भी 0.58 परसेंट यानी 145.6 अंक की तेजी के साथ 24,980.45 अंक पर पहुंच गया। बीएसई पर एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक में तेजी आई है जबकि पावर ग्रिड और टाइटन में गिरावट आई है। इसी तरह एनएसई पर एनटीपीसी और बीपीसीएल में तेजी आई है जबकि डॉ रेड्डीज और टाटा कंज्यूमर में गिरावट दिख रही है।ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी स्मॉलकैप में 0.92 परसेंट की तेजी आई है जबकि मिडकैप 0.53 परसेंट तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में तेजी आई है। निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा 2.43 फीसदी तेजी आई है। आईसीआईसीआई बैंक में शुरुआती कारोबार में दो फीसदी से अधिक तेजी आई। पहली तिमाही में बैंक का प्रॉफिट उम्मीद से बेहतर रहा है। लोन ग्रोथ में तेजी और हेल्दी कोर लेंडिंग इनकम से बैंक के प्रॉफिट में सुधार आया है। इसी तरह एनटीपीसी में तीन फीसदी से अधिक तेजी आई है। पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी बढ़कर 4,511 करोड़ रुपये रहा। बंधन बैंक का शेयर नौ फीसदी से ज्यादा तेजी से खुला। पहली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 47 फीसदी तेजी के साथ 1,063 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 721 करोड़ रुपये रहा था।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…