अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक बांग्लादेश पहुंचे, मोहम्मद यूनुस के साथ मीटिंग करेंगे डोनाल्ड लू, भारत भी आएंगे

Updated on 15-09-2024 05:03 PM
ढाका: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के एक डिप्लोमैटिक सलाहकार बांग्लादेश पहुंचे हैं। वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मुख्य रूप से वित्तीय और व्यापार मामलों पर चर्चा के लिए शनिवार को बांग्लादेश पहुंचे। बांग्लादेश न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए कहा गया कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक सचिव डोनाल्ड लू झाका में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे हैं। इसमें दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रैंडन लिंच भी शामिल हैं। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के पीछे अमेरिका का हाथ होने का भी आरोप लगता रहा है। ऐसे में डोनाल्ड लू के बांग्लादेश पहुंचने पर पूरी दुनिया की नजर होगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए वह मोहम्मद यूनुस से मिलेंगे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल वित्त और वाणिज्य सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद से भी मिलेगा। विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि चर्चा मुख्य रूप से वित्तीय और व्यापार मामलों से जुड़ी होगी। इससे पहले बांग्लादेश के विदेश सचिव एमडी जशीम उद्दीन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं सिर्फ यह कह सकता हूं 

भारत भी आएंगे डोनाल्ड लू


डोनाल्ड लू भारत भी आएंगे। सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा अमेरिका-भारत 2+2 वार्ता की अंतर-सत्रीय बैठक के लिए है। 2+2 मीटिंग आमतौर पर भारत के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ करते हैं। हालांकि यह मीटिंग आगे की चर्चा का आधार तय करेगी। बैठक में भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिका के प्रधान उप सहायक रक्षा सचिव जेडीदिया पी रॉयल रहेंगे। इस दौरान तेजस फाइटर जेट के इंजन की डिलीवरी में देरी पर भी चर्चा हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.