सेमवाल या परिहार हो सकते हैं नियामक आयोग के अध्यक्ष

Updated on 09-07-2020 09:48 PM
भोपाल। बीते पांच माह से रिक्त चल रहे मप्र विद्युत नियामक आयोग को अब जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसके चयन के लिए अब सरकार स्तर पर तैयारी शुरु कर दी गई है। इसकी वजह है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जल्द ही अध्यक्ष के चयन के लिए बैठक के निर्देश दे दिए गए हैं। इस पद के लिए वैसे तो कई पूर्व नौकरशाह दावेदार हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसपीएस परिहार और विनोद सेमवाल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें 1986 बैच के आईएएस अफसर परिहार लंबे समय तक ऊर्जा विभाग का काम भी देख चुके हैं। सेमवाल पूर्व अपर मुख्य सचिव के पद पर रह चुके हैं। गौरतलब है कि विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष का पद जनवरी में देवराज बिरदी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली है। इस पद के लिए सरकार के पास कई आईएएस अफसरों सहित अन्य लोगगों द्वारा भी आवेदन दिए गए थे। यह आवेदन मंगाने की प्रक्रिया तत्कालीन कमलनाथ सरकार में पूरी की गई थी। उस समय सरकार की पसंद के चलते तत्कालीन मुख्य सचिव एसआर मोहंती को आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना तय माना जा रहा था , लेकिन अध्यक्ष के चयन के लिए बैठक हो पाती उसके पहले ही नाथ सरकार गिर गई और आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला अटक गया। उल्लेखलीय है कि इस अध्यक्ष का कार्यकाल नियुक्ति से पांच वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक रहता है। अध्यक्ष को वेतन के रुप में सवा दो लाख रुपए का भुगतान किया जाता है इसके साथ ही आयोग की शर्त और नियमों के मुताबिक उन्हें दूसरे अन्य लाभ भी मिलते हैं।
जीवन पर्यांत सुविधाएं देने का प्रस्ताव अटका 
आयोग अध्यक्ष पद पर मोहंती की नियुक्ति की तैयारी के बीच तत्कालीन नाथ सरकार ने आयोग के अध्यक्ष और भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) अध्यक्ष को हाईकोर्ट के जस्टिस के समान जीवन पर्यंत सुविधाएं देने की तैयारी शुरु कर दी थी। इसके लिए फरवरी में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव भी लाया गया था , लेकिन मंत्रियों के विरोध के चलते प्रस्ताव को रोक दिया गया था। उस समय कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर चर्चा में तत्कालीन सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा था कि आखिर उन्हें जीवन पर्यंत सुविधाएं क्यों दी जानी चाहिए? ऐसे तो फिर अन्य आयोगों की ओर से भी सुविधाएं मांगी जाने लगेंगी। इस तरह सुविधाएं देने पर हर महीने एक करोड़ रुपए का खर्च आएगा। कुछ अन्य मंत्रियों ने भी डॉ. सिंह का समर्थन किया था, इसके बाद इस प्रस्ताव को रोक दिया गया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.