वैज्ञानिकों ने पायथन की मदद से ढूंढ निकाली 17 फुट लंबी मादा अजगर

Updated on 16-11-2020 12:59 AM

मियामी। आपने अक्सर ऐसी तमाम बातें सुनी होंगी कि किसी चीज का पता लगाने के लिए पुलिस या शोधकर्ताओं ने कुत्तों  का इस्तेमाल किया हो, लेकिन अमेरिका के मियामी में शोधकर्ताओं ने एक अजगर की मदद से एक मादा अजगर को खोज निकाला। ये मादा अजगर 17 फुट लंबी है। ये किसी बड़े हिरन को आसानी से निगल सकती है। जांच में पता चला कि मादा अजगर का वजन 140 पाउंड यानि 64 किलो है। इस घटना के बारे में बिग साइप्रेस नेशनल प्रीजर्व के फेसबुक पेज पर बताया। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने शोधकर्ताओं के साथ मादा अजगर का एक फोटो भी पोस्ट किया है। इस फेसबुक पोस्ट में ये भी बताया गया है कि दक्षिण फ्लोरिडा में अब तक का सबसे बड़ा अजगर मिला है।

  गौरतलब है कि मादा अजगर को पकड़ने के लिए शोधकर्ताओं ने एक मेल अजगर में रेडियो ट्रांस्मीटर लगाया। जैसे ही प्रजनन के लिए मेल अजगर मादा अजगर के पास पहुंचा तो शोधकर्ताओं ने मादा अजगर को पकड़ लिया। शोधकर्ताओं को मादा अजगर के पेट से 73 अंडे मिले हैं। इस घटना के बाद हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि ये मादा अजगर वन्य जीवन से लिए सबसे बड़ा खतरा है। सांप वन्य जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं, जो जंगल में मौजूद तमाम छोटे-छोटे जानवरों को खा जाते हैं। लेकिन फ्लोरिडा में मिली ये मादा अजगर तो एक हिरन को भी जिंदा निगलने की क्षमता रखती है। बर्मी अजगर फ्लोरिडा में सबसे पहले 80 के दशक में आए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 तक दक्षिण फ्लोरिडा में करीब 3 लाख अजगर हो चुके थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.