LPG सिलिंडर को कहें अलविदा! एमपी सरकार का सख्त फरमान - अब अपनाना ही होगा पीएनजी कनेक्शन

Updated on 08-04-2026 11:27 AM
भोपाल। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की निरंतर आपूर्ति से स्थिति में सुधार तो हो रहा है, लेकिन वितरण को लेकर कुछ समस्याएं अभी भी हैं। भोपाल में तो कमर्शियल गैस की आपूर्ति व्यवस्थित हो गई है, लेकिन जिला और तहसील स्तर पर ध्यान दिया जाए। वहां भी प्रावधान के अनुसार सिलेंडर आसानी से मिलें। यह निर्देश मंत्रिमंडलीय समिति ने मंगलवार को मंत्रालय में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में बताया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन के अंतराल में की जा रही है। वर्तमान में बुकिंग की संख्या सामान्य है, आपूर्ति भी नियमित रूप से की जा रही है।

पीएनजी कनेक्शन और कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता

प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है। जिन घरों तक पाइप लाइन पहुंच गई है, उन घरों में पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। गत दिवस 225 नए कनेक्शन दिए गए। ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में 70 प्रतिशत की सीमा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शुरुआत में 20 प्रतिशत आपूर्ति हो रही थी। इस पर जिला और तहसील स्तर पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तीन माह में दो लाख पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं को अगले तीन माह में दो लाख नए पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया है। साथ ही प्रतिदिन होने वाले आवेदन और दिए जा रहे कनेक्शनों की निगरानी करने, भारत सरकार के गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। पाइप लाइन के आसपास के उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है। पीएनजी कनेक्शन न लेने पर आगामी तीन माह में उनके एलपीजी कनेक्शन बंद किए जा सकते हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.