इजरायल पर भड़के सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, मान्यता देने के सवाल पर दिया बड़ा बयान, फिलिस्तीन का किया जिक्र

Updated on 19-09-2024 01:36 PM
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल को मान्यता नहीं देगा। बुधवार को एक भाषण में उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायली कब्जे की निंदा की। सऊदी क्राउन प्रिंस को एमबीएस के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा, 'सऊदी किंगडम एक स्वतंत्र फिलिस्तीन, जिसकी राजधानी पूर्वी यरूशलम होगी, की स्थापना के बिना अपना प्रयास नहीं रोकेगा।'

एमबीएस ने कहा, 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि किंगडम इसके बिना इजरायल के साथ संबंध स्थापित नहीं करेगा।' पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। हमले से ठीक पहले इजरायल और सऊदी अरब के संबंधों को अमेरिका सामान्य बनाने में लगा था। लेकिन हमले के कारण इस योजना को बड़ा झटका लगा। इजरायल के करीब जाना सऊदी अरब की पॉलिसी में बड़े बदलाव के तौर पर देखा गया।

इजरायल-सऊदी आ रहे थे करीब


इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले प्रिंस सलमान ने संकेत दिया था कि सऊदी अरब इजरायल के साथ एक समझौते के करीब पहुंच रहा है। इजरायल और सऊदी के संबंधों को ठीक करने के पीछे अमेरिका था। सऊदी की शर्त थी कि इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने के बदले अमेरिका उसके साथ रक्षा समझौता करे। बुधवार की टिप्पणी प्रिंस ने अपने पिता किंग सलमान की ओर से शूरा काउंसिल में अपने वार्षिक संबोधन के दौरान की है। 

फिलिस्तीन को लेकर यूएन में प्रस्ताव


बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को लेकर एक प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इसमें मांग की गई कि इजराइल कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र में अपनी अवैध मौजूदगी को 12 महीने के अंदर ‘बिना किसी देरी’ के हटाये। 193 सदस्यों वाली महासभा ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। भारत ने इसमें वोट नहीं दिया। प्रस्ताव का 124 देशों ने समर्थन किया। 14 ने विरोध वहीं 43 ने मतदान नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, नेपाल, यूक्रेन और ब्रिटेन ने भी इसमें मतदान नहीं किया। इजरायल और अमेरिका प्रस्ताव के खिलाफ आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.