संजीव कुमार का दोस्तों ने बीमारी में छोड़ दिया था साथ, करोड़ों उधार लेकर हो गए थे चंपत, किसी ने नहीं पूछा हाल

Updated on 18-10-2025 02:32 PM
संजीव कुमार की भतीजी जिग्ना शाह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब शराब छोड़ने के बाद एक्टर की सर्जरी की गई थी, तो उनके सारे दोस्त गायब हो गए। कोई उनकी खैर-खबर पूछने नहीं आया। दोस्तों पर संजीव कुमार के एक करोड़ रुपये बकाया था, पर वो भी गायब हो गए। जिग्ना के मुताबिक, संजीव कुमार ने डॉक्टरों की सलाह पर शराब छोड़ने का फैसला किया था, पर यह फैसला उन्हें भारी पड़ गया था।

संजीव कुमार ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखे थे, और बेहद कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उनकी गिनती भारतीय सिनेमा के महान एक्टर्स में की जाती थी, लेकिन दुर्भाग्य है कि 47 साल की उम्र में ही वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। संजीव कुमार अपनी अदाकारी के लिए ही नहीं, बल्कि खाने के लिए अपने प्यार को लेकर भी मशहूर हुए।

संजीव कुमार ने नॉन-वेज खाने के लिए खरीदा था घर, शराब से बिगड़ गई थी हालत

संजीव कुमार एक ऐसे गुजराती परिवार में पैदा हुए थे, जिसमें सब शाकाहारी थे, पर संजीव को चिकन भी पसंद था। वह भी इस कदर कि एक्टर ने पाली हिल में अलग से एक घर खरीदा था ताकि वहां नॉन वेज का लुत्फ उठा सकें। संजीव कुमार खूब नॉन-वेज खाते और खूब शराब भी पीते थे। इसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा। ज्यादा शराब पीने के कारण संजीव कुमार को हार्ट संबंधी समस्याएं हो गईं। उनकी सर्जरी भी करनी पड़ी। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने एक्टर को सलाह दी थी कि वह शराब छोड़ दें

शराब छोड़ी तो दोस्तों ने भी छोड़ा साथ, कोई हालचाल लेने नहीं आया

संजीव कुमार ने सलाह मान ली, पर इसके बाद दोस्तों ने उनका साथ छोड़ दिया, जिससे एक्टर बुरी तरह टूट गए थे। संजीव कुमार की भतीजी और फिल्म जर्नलिस्ट-लेखक हनीफ जावेरी ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। जिग्ना ने बताया, 'संजीव कुमार के सभी दोस्त, जो हर शाम उनके साथ शराब पीते हुए बिताते थे, सर्जरी के बाद जब उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया, तो अचानक गायब हो गए। उनमें से कोई भी उनसे हालचाल पूछने नहीं आया। इससे उन्हें बहुत दुख हुआ।'

संजीव कुमार ने दोस्तों को गिफ्ट की थीं कारें, एक के लिए खरीदा था घर

जिग्ना शाह ने बताया कि संजीव कुमार उन सभी के लिए सच्चे दोस्त थे, पर उन लोगों के लिए एक्टर सिर्फ शराब और मुफ्त की चीजों का जरिया थे। वहीं, हनीफ जावेरी ने संजीव कुमार के स्वभाव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग संजीव को कंजूस कहते थे, पर यह सच नहीं था। वह कमाल के थे। दोस्तों को कारें गिफ्ट करते थे। यहां तक कि दिलीप दत्त और उनके मैनेजर जमनादास के लिए घर भी खरीदकर दिया था। हनीफ जावेरी ने कहा कि संजीव कुमार दोस्तों के लिए जीते थे, पर किसी ने भी उन्हें समझा नहीं।

संजीव कुमार की भतीजी बोलीं- सिर्फ बोनी कपूर ने पैसे लौटाए, बाकी कोई नहीं आया

संजीव की भतीजी जिग्ना ने आगे कहा, 'मैंने इंडस्ट्री में उनके जैसा कोई नहीं देखा। मैं सिर्फ 14 साल की थी जब उनका निधन हुआ, लेकिन मैंने अपने परिवार में हमेशा सुना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को लगभग 1 करोड़ रुपये दिए थे। यह 1980 के दशक की बात है। सिर्फ बोनी कपूर ही थे, जिन्होंने पैसे लौटाए थे।'

जिग्ना फिर बोलीं, 'संजीव कुमार के निधन के बाद, बोनी कपूर हमारे पास 3 लाख रुपये लेकर आए। उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें और भी पैसे देने हैं, पर मैं अभी इतना ही लौटा सकता हूं। प्लीज इसे रख लीजिए। किसी और ने कभी कुछ नहीं लौटाया।' हनीफ और जिग्ना ने उन लोगों का नाम तो नहीं बताया, जिन्होंने संजीव कुमार से उधार लिया था, पर जिग्ना ने इतना जरूर कहा कि वो सभी उनके अच्छे दोस्त थे। ऐसे लोग जिनसे संजीव कुमार रोज मिलते थे। और वो सभी काफी अमीर थे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.