सामंथा रुथ प्रभु की दिवाली तस्‍वीरों ने बढ़ाई सनसनी, राज निदिमोरु संग मनाया त्‍योहार, फैंस चहके- रिश्‍ता पक्‍का!

Updated on 21-10-2025 02:48 PM
दिवाली के मौके पर जहां सोशल मीडिया सेलेब्‍स के सेलिब्रेशन की तस्‍वीरों से पटा पड़ा है, वहीं साउथ सिनेमा की एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की दीपावाली
की तस्‍वीरों का देख फैंस और यूजर्स की भौंह तन गई है। सामंथा ने इंस्‍टाग्राम पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए 20 तस्‍वीरें शेयर की हैं, खास बात यह है कि उन्‍होंने दोपोत्‍सव का यह त्‍योहार कथ‍ित बॉयफ्रेंड और फिल्‍ममेकर राज निदिमोरु की फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया है। 'द फैमिली मैन' के क्रिएटर राज और सामंथा का रिश्‍ता बीते कुछ समय से लगातार चर्चाओं में है। इसको लेकर खूब किरकिरी भी हुई है, क्‍योंकि राज पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि, वह पत्‍नी श्यामली डे से अलग रह रहे हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उनमें दीप और रंग-बिरंगे लाइट्स की चमक है। पटाखों की धमक है। राज निदिमोरु हैं। परिवार है और पेट डॉग्‍स हैं। ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'अब तो रिश्‍ता पक्‍का समझें।' एक अन्‍य फैन ने लिखा है, 'हर किसी को खुश रहने का हक है।'

सामंथा के चेहरे पर खुशी देख फैंस भी चहके

दिवाली की तस्‍वीरों में सामंथा हरे रंग के पारंपरिक कपड़ों में काफी खुश नजर आ रही हैं। नागा चैतन्‍य से तलाक के बाद एक्‍ट्रेस के चेहरे पर खुशी देख फैंस उनकी बलाएं ले रहे हैं। राज और सामंथा के रिश्‍ते को लेकर लंबे समय से अफवाहों का दौर चल रहा है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्‍ते पर खुलकर कोई बात नहीं की है, लेकिन दिवाली की इन तस्‍वीरों में दोनों को परिवार के साथ देखा जा रहा है।

जिम के बाहर दिखे थे साथ, दुबई वाले वीडियो में वो हाथ

तस्‍वीरों में सामंथा फुलझड़ियां जलाते दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह अपने दो कुत्तों के साथ पोज दे रही हैं। कई सोलो शॉट्स वाली तस्‍वीरें भी हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले ही, राज और सामंथा को मुंबई के एक जिम से साथ निकलते हुए देखा गया था। उससे कुछ हफ्ते पहले, सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपनी दुबई यात्रा की तस्‍वीरें और वीडियोज भी शेयर किए थे। इनमें से एक क्लिप में वह एक आदमी का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही थीं, जिसके बाद अनुमान लगाया गया कि यह राज ही हैं।

'द फैमिली मैन 2' के सेट पर सामंथा और राज की बढ़ी नजदीकियां

सामंथा ने इसके साथ ही एक 'नई शुरुआत' को लेकर भी पोस्‍ट किया था। उनका यह पोस्‍ट दशहरा के मौके पर आया था। तब उन्‍होंने अपने लिए नए घर की खरीदने की घोषणा की थी। इस जोड़े के बीच बढ़ती नजदीकियों की अफवाहों के बीच बीते कुछ महीनों में राज की पत्‍नी श्यामली डे ने कई बार क्रिप्‍ट‍िक पोस्‍ट भी किया है। सामंथा ने राज और डीके की सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में काम किया है। समझा जा रहा है कि दोनों के बीच इसी सीरीज की शूटिंग के द‍िनों में नजदीकियां बढ़ी हैं।

नागा चैतन्‍य ने तलाक के बाद शोभ‍िता से की शादी

सामंथा की शादी पहले नागार्जुन के बेटे और एक्‍टर नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा ने बाद में 2022 में शोभ‍िता धुलिपाला से शादी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा की पिछली कुछ फिल्‍में लगातार फ्लॉप हुई हैं। वह इन दिनों 'मां इंति बंगाराम' और 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' की शूटिंग कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.