अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी, पेंशन और भत्ते, जानें दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स को हर साल में मिलता है कितना पैसा

Updated on 25-10-2024 02:04 PM

वॉशिंगटन: अमेरिका को अगले महीने होने वाले चुनाव के बाद अगले साल की शुरुआत में नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस में से किसी एक के अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनने की उम्मीद है, जो दुनिया का सबसे ताकतवर पद माना जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति एक संघीय कर्मचारी होता है, जिसे स्टेट से वेतन मिलता है। हालांकि यह वेतन एक अमेरिकी की औसत आय से काफी ज्यादा है। एक अमेरिकी औसतन 44,500 डॉलर (37.41 लाख रुपए) प्रति वर्ष कमाता है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति को सालाना 400,000 डॉलर (3.36 करोड़ रुपए) का भुगतान किया जाता है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति को पद से हटने के बाद भत्ता, ट्रैवल और मनोरंजन भत्ता और पेंशन मिलती है। अमेरिकी राष्ट्रपति को प्रति वर्ष 400,000 डॉलर का वार्षिक वेतन मिलता है। साथ ही हर साल 50,000 डॉलर (42 लाख रुपए) व्यय भत्ता, 100,000 डॉलर (84 लाख रुपए) का गैर-करयोग्य यात्रा खाता और मनोरंजन भत्ते के तौर पर 19,000 डॉलर (16 लाख रुपए) मिलते हैं। कुल मिलाकर एक साल में अमेरिकी राष्ट्रपति के सभी खर्चों के लिए 569,000 डॉलर (4.78 करोड़ रुपए) मिलते हैं। अमेरिकी कानून के अनुसार, भत्ते से इस्तेमाल नहीं की गई राशि राजकोष में वापस करनी होती है।

2001 में बढ़ाया गया था वेतन


अमेरिकी राष्ट्रपति का वार्षिक वेतन आखिरी बार यूएस कांग्रेस ने 2001 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के पदभार ग्रहण करने से ठीक पहले बढ़ाया था। अमेरिका में राष्ट्रपति की आय उस कार्यकाल के दौरान नहीं बदली जा सकती, जिसके लिए वह चुने गए हैं। वेतन के अलावा, यूएस राष्ट्रपति को राष्ट्रपति लिमोसिन, द बीस्ट, मरीन वन और एयर फोर्स वन में मुफ्त परिवहन और व्हाइट हाउस में मुफ्त आवास मिलता है। यूएस राष्ट्रपति को मिलने वाला एक और लाभ 200,000 डॉलर (1.68 करोड़ रुपए) की वार्षिक पेंशन है, साथ ही स्वास्थ्य सेवा कवरेज और सशुल्क आधिकारिक यात्रा भी है।

अमेरिकी प्रेसीडेंट दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेता नहीं हैं। वर्तमान में दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेता सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग हैं। उनका सालाना वेतन करीब 1.69 मिलियन डॉलर (14.20 करोड़ रुपए) के बराबर है। हांगकांग के जॉन ली का-चिउ दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेताओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनको 672,000 डॉलर (5.64 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति वियोला एमहर्ड तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी सालाना आय 570,000 डॉलर (4.8 करोड़ रुपए) है।

अमेरिकी राष्ट्रपति क्या सैलरी लेने से मना कर सकता है?


अमेरिकी राष्ट्रपतियों को अपने वेतन से इनकार करने की अनुमति नहीं है, लेकिन वे इसे किसी संगठनों को दान कर सकते हैं। जॉर्ज वाशिंगटन ने शुरू में अपना वेतन लेने से इनकार किथा लेकिन कांग्रेस ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। इसके बाद कुछ ऐसे राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने अपना राष्ट्रपति वेतन दान में दिया है। ऐसा करने वालों में मौजूदा चुनाव में रिपब्ल्किन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप भी हैं। ट्रंप जब 2016 में प्रेसीडेंट बने थे तो उन्होंने अपना वेतन दान किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.