साई सुदर्शन ने चौथी पारी में ठोका शतक, टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के लिए जारी की वार्निंग

Updated on 26-09-2025 02:38 PM
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम को 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट खेलना है। उस टीम के कई खिलाड़ी इस सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है। तमिलनाडु के इस युवा बल्लेबाज ने मैच की चौथी पारी में शतक लगा दिया है। सुदर्शन से पहले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शतक ठोका था।

170 गेंदों को साई का शतक

साई सुदर्शन ने चौथे दिन लंच के बाद अपना शतक पूरा किया। 170 गेंदों पर वह शतक तक पहुंचे। सेंचुरी तक पहुंचने के दौरान उन्होंने अपनी पारी में 9 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। 23 साल के साई सुदर्शन का यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8वां शतक है। अभी तक वह 7 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने 2022 में तमिलनाडु के लिए हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।
तीसरे नंबर पर उतरे साई शतक लगाने के ठीक बाद आउट हो गए। उन्होंने 172 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। जब वह आउट हुए तो इंडिया ए का स्कोर 4 विकेट पर 267 रन था। टीम के सामने जीत के लिए 412 रनों का लक्ष्य है। मैच की पहली पारी में भारत की बैटिंग चली ही नहीं। पूरी टीम 194 रनों पर आउट हो गई थी। इसमें 75 रन साई सुदर्शन के ही थे।

इंग्लैंड में नहीं चला था बल्ला

साई सुदर्शन ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था। तीन मैचों की 6 पारियों में उन्होंने 23 की औशत से 140 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी है। हालांकि पूरी सीरीज में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान थी। पहले दो टेस्ट में वह दो बार खाता खोले बिना भी आउट हुए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 40 से नीचे का है। इसके बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें चुना गया है। 2 अक्टूबर से भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज खेलने हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.