भारत के लिए ढाल बना S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, पाकिस्तान का हर वार नाकाम, क्या रूस से S-500 खरीदने का टाइम आ गया?
Updated on
12-05-2025 02:49 PM
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल) और स्वदेशी आकाश ने पाकिस्तानी मिसाइलों को भारत की जमीन पर गिरने नहीं दिया। जिसके बाद से एस-400 डिफेंस सिस्टम की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। भारत का बच्चा बच्चा इस डिफेंस सिस्टम के नाम और इसकी ताकत को जान चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस, एस-400 डिफेंस सिस्टम का बाप एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम भी बना चुका है, जिसकी क्षमता जानकर आप दंग रह जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ इन डिफेंस सिस्टम ने काफी शानदार काम किया है लेकिन कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन के खिलाफ ये डिफेंस सिस्टम उतने प्रभावी नहीं हो पाएंगे।पाकिस्तान के खिलाफ अचानक जंग का वातावरण बन गया। 21 अप्रैल तक जंग की कोई चर्चा भी नहीं थी। इससे पहले 2019 में भी पाकिस्तान के खिलाफ पुलवामा आतंकी हमले के बाद युद्ध की स्थिति बन गई थी और डोकलाम संघर्ष के बाद चीन से भी हालात काफी तनावपूर्ण बन गये थे। यानि पिछले कुछ सालों में कम से कम तीन बार जंग की स्थिति में फंसने की नौबत आ चुकी है। जो बताता है कि भारत को मजबूरी में सही, लेकिन अपने डिफेंस को और मजबूत करना होगा और अटैक को और धारदार करना होगा। लिहाजा हम आज एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम की बात करेंगे।