भारत से भी बड़ी होगी रूसी सेना:करीब 2 लाख सैनिकों की भर्ती होगी, पुतिन ने 2 साल में तीसरी बार आदेश दिया

Updated on 17-09-2024 02:07 PM

रूस एक बार फिर अपनी सेना में इजाफा करने जा रहा है। CNN के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार को सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है।

आदेश के मुताबिक रूसी सेना में 1.80 लाख सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इससे रूसी आर्मी में कुल सैन्य कर्मियों की संख्या लगभग 23.8 लाख हो जाएगी। इसमें एक्टिव सैनिकों की संख्या 15 लाख होगी।

क्रेमलिन के मुताबिक नई भर्ती दिसंबर में होगी। एक्टिव सैनिकों के मामले में फिलहाल रूस से आगे चीन, भारत और अमेरिका हैं। नई भर्ती के बाद एक्टिव सैन्यकर्मी के मामले में वह दूसरे नंबर पर आ जाएगा।

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के मुताबिक चीन के पास करीब 20 लाख एक्टिव सैन्यकर्मी हैं। वहीं, भारत के पास करीब 14 लाख एक्टिव और अमेरिका के पास 13 लाख एक्टिव सैन्यकर्मी हैं।

25 महीने में तीसरी बार बढ़ेगा रूसी सेना का आकार

फरवरी 2022 में यूक्रेन जंग की शुरुआत होने के बाद यह तीसरी बार है, जब पुतिन ने सेना का आकार बढ़ाया है।

पुतिन ने अगस्त 2022 में 1.37 लाख सैनिकों की बढ़ोतरी का आदेश दिया था। इससे रूसी सेना में कुल सैनिकों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गई थी। इसमें 11.5 लाख एक्टिव सैनिक थे।

इसके बाद दिसंबर 2022 में रूसी सेना में 1.70 लाख और सैनिक बढ़ाए गए। इससे कुल एक्टिव आर्मी 13.2 लाख हो गई।

रूस ने 80 साल में पहली बार जमीन गंवाई

रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों की संख्या बढ़ाने का पुतिन का यह आदेश इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले महीने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना घुस गई थी। यूक्रेन ने रूस के करीब 1,175 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद ये पहली बार था जब रूस ने इतनी जमीन गंवाई।

हालांकि अब रूस ने अपनी जमीन वापस हासिल करने की कोशिश तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते रूस और यूक्रेनी सेना के बीच कुर्स्क के कई इलाकों में मुठभेड़ हुईं। इस बीच रूस ने पूर्वी डोनबास इलाके के अहम यूक्रेनी शहर पोक्रोवस्क पर कब्जा करने की कोशिश तेज कर दी है।

जेलेंस्की ने लंबी दूरी के मिसाइल इस्तेमाल करने की मंजूरी मांगी 

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर अपने सहयोगी देशों से रूस के रणनीतिक ठिकानों पर हमले की मंजूरी मांगी है। जेलेंस्की ने कहा है कि लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के सैन्य ठिकानों को तबाह कर ही इसका समाधान निकाला जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन ने पिछले हफ्ते तक यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने का मन बना लिया था, लेकिन पुतिन की चेतावनी के बाद उन्होंने इरादा बदल दिया।

दरअसल, पुतिन ने पश्चिमी देशों को धमकी दी थी कि अगर यूक्रेन को लंबी दूरी तक हमला करने वाली मिसाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

पुतिन ने कहा था कि अगर रूस पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला होता है तो माना जाएगा कि NATO इस जंग में सीधे तौर पर शामिल है। पुतिन की चेतावनी के बाद व्हाइट हाउस को बयान जारी करना पड़ा। इस बयान में कहा गया कि फिलहाल यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल सप्लाई करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.