रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर खेरसोन पर किया कब्जा

Updated on 03-03-2022 08:51 PM

कीव यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले से मिसाइलों और बम धमाकों से कसैले धुएं का गुबार चारों और फैला है। इस बीच जारी पुतिन की सेना को आठवें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। यूक्रेन के पहले बड़े शहर खेरसोन पर अब रूस की सेना का कब्जा हो गया है। खेरसोन के मेयर ने स्थानीय लोगों को आदेश दिया है कि वे रूसी सेना के आदेश को मानें। इस बीच रूसी सेना राजधानी कीव पर जोरदार हमले कर रही है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

इस बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस धीरे-धीरे करके यूक्रेन पर कब्जा करने के मिशन पर बढ़ रहा है। खेरसोन के मेयर इहोर कोलयखैइव ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि वे शहर में आए हथियारबंद लोगों के आदेश का पालन करें। खेरसोन शहर की आबादी दो लाख 90 हजार है और यह राजधानी कीव से 480 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शहर काला सागर के पास स्थित है और रणनीतिक रूप से अहम है। इसके करीब ही िद्रोहियों का डोनेट्स् इलाका है। मेयर ने इससे पहले पहले बुधवार को कहा था कि शहर अभी यूक्रेन के नियंत्रण में है।

हालांकि अब मेयर ने मान लिया है कि खेरसोन पर रूसी सेना का नियंत्रण हो गया है। उधर, राजधानी कीव पर भी रूसी सेना ने अपना शिकंजा बहुत कस दिया है। कीव के मेयर ने स्थानीय निवासियों को चेताया है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी में घुसपैठ कर रही है। मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने और शहर की रक्षा के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा, ‘दुश्मन अपने सुरक्षा बलों को करीब और बेहद करीब ला रहा है।उन्होंने कहा कि अब राजधानी के बाहरी इलाके में लड़ाई चल रही है। मेयर ने आगे कहा, ‘हम तैयारी कर रहे हैं और कीव की रक्षा करेंगे! मैं सभी कीव निवासियों से अपना धैर्य नहीं खोने का आह्वान करता हूं।

अब तक कीव ने रूसी घुसपैठ के प्रयासों का विरोध किया है और साथ ही उसके खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई भी की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 64 किमी लंबा एक बख्तरबंद रूसी काफिला शहर के उत्तर से आगे बढ़ रहा है और विश्लेषकों का मानना है कि यह पश्चिम से आक्रमण के प्रयास के लिए सहायता प्रदान करने के लिए हो सकता है। सैन्य विशेषज्ञ डॉ. जैक वाटलिंग का कहना है कि कीव पर रूसी हमले का समय और तरीका महत्वपूर्ण है। रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट में भूमि युद्ध और सैन्य विज्ञान में एक रिसर्च फेलो वाटलिंग कहते हैं, ‘अगर रूसी (कीव में) एक बड़ा हमला करते हैं और उन्होंने प्रतिरोध की कमर नहीं तोड़ी है, तो यह बहुत खूनी होगा और उनके सैनिक टूट सकते हैं।

वाटलिंग का कहना है कि अस्पष्टता के कारण रूसी सैनिकों के बीच मनोबल कम होने के सबूत हैं। इस बीच अनुमान है कि अब तक 1 लाख लोग यूक्रेन को छोड़ चुके हैं। उधर, रूसी जहाज समूहों को काला सागर परिचालन क्षेत्र में तैनात किया गया है, जिसमें ओडेसा क्षेत्र भी शामिल है। यह यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा सूचित किया गया था। सेना ने उल्लेख किया कि ओडेसा और खाड़ी के क्षेत्र में आक्रमणकारी एक नौसैनिक लैंडिंग ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। भविष्य में काला सागर तट पर सैनिकों को उतारने के लिए उनके जहाज ऊंचे समुद्र तल पर खड़े होते हैं। रूसी सेना ने कहा था कि नागरिक पोत एचईएलटी, जो पनामा के झंडे के नीचे चर्नोमोर्स्क के लिए रवाना हुआ, काला सागर के खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.