भारत को यह टेक्नोलॉजी देने को तैयार हुआ रूस, चांद पर बन सकेगी बिजली, अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन?

Updated on 08-09-2024 03:29 PM
मॉस्को: चांद को लेकर रूस की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। रूस चाहता है कि चांद पर एक परमाणु ऊर्जा संयत्र बनाया जाए। कथित तौर पर भारत ने रूस के साथ इस परियोजना में जुड़ने में दिलचस्पी दिखाई है। रूस की यह परियोजना चीन के साथ चंद्रमा पर बेस बनाने के साथ जुड़ा है। रूस के राज्य परमाणु निगम, रोसाटॉम (Rosatom) के नेतृत्व में इस परियोजना को बनाया जाना है। परियोजना का लक्ष्य एक छोटा परमाणु ऊर्जा प्लांट बनान है जो बेस के लिए लगभग आधा मेगावाट की ऊर्जा पैदा करने में सक्षम हो।

TASS की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिकचेव ने कहा कि चीन और भारत चांद पर ऊर्जा के इस स्रोत को बनाने के लिए उत्सुक हैं। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'हमें चंद्रमा पर आधे मेगावाट तक की क्षमता वाला परमाणु ऊर्जा संयंत्र का विकल्प बनाने को कहा गया है। वैसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भागीदारी के साथ हमारे चीनी और भारतीय साझेदारों को इसमें बहुच रुचि है। हम कई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष परियोजनाओं की नींव रखने की कोशिश कर रहे हैं।'

रूस और चीन बनाना चाहते हैं बेस


रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने मई में घोषणा की थी कि इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर काम चल रहा है। साल 2036 तक चंद्रमा पर इसकी तैनाती का लक्ष्य है। परमाणु रिएक्टर चंद्रमा के बेस को ऊर्जा देगा, जिसे बनाने के लिए रूस और चीन साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चंद्रमा के इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण जटिल होगा। रूस ने पहले ही कहा था कि वह ऐसा परमाणु प्लांट बना रहा है.

भारत कब बनाएगा चांद पर बेस


रूस और चीन स्पेस एक्सप्लोरेशन में करीबी से सहयोग कर रहे हैं। 2021 में दोनों देशों ने अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) नामक संयुक्त चंद्रमा बेस बनाने की योजना की घोषणा की। रिपोर्ट के मुताबिक 2035 और 2045 के बीच इस बेस के शुरू होने की उम्मीद है। बेस का उद्देश्य चंद्रमा पर वैज्ञानिक अनुसंधान करना है। रूस का कहना है कि यह सभी देशों और इच्छुक भागीदारों के लिए खुला होगा। लॉन्ग टर्म चंद्रमा महत्वाकांक्षाओं के साथ भारत ने 2050 तक चंद्रमा पर अपना बेस स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन भारत का रूस के चंद्र न्यूक्लियर प्लांट में जुड़ना इस उद्देश्य में तेजी ला सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.