MP में ग्रामीण पर्यटन को लगेंगे पंख: 1,000 नए गांवों में विस्तार पाएगी 'होम-स्टे योजना'; ट्राइबल फंड से मिलेगी सब्सिडी, सर्वे शुरू

Updated on 25-05-2026 05:50 PM
भोपाल। घरेलू और विदेशी पर्यटकों को गांव के पारंपरिक रहन-सहन, स्थानीय खान-पान और संस्कृति का अनुभव कराने तथा इसके माध्यम से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई होम स्टे की योजना मप्र में काफी लोकप्रिय हो रही है।अब मध्यप्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'होम-स्टे योजना' का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए धरती आबा परियोजना शुरू की जा रही है। इसके तहत राज्य के एक हजार नए गांवों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए पर्यटन बोर्ड द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है।
'धरती आबा परियोजना' में जुड़ेंगे गांव
दरअसल, प्रदेश में पर्यटन बोर्ड ने धरती आबा परियोजना के अंतर्गत 14 जनजातीय गांवों के नाम तय कर लिए गए हैं। इनमें अनूपपुर जिले के आठ, डिंडौरी के चार, मंडला के दो गांव शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में होम-स्टे निर्माण के लिए ट्राइबल फंड से सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके लिए प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है। इसके अंतर्गत ऑपरेशनल होम स्टे 360 हैं। धरती आबा प्रोजेक्ट के तहत 86 बनाए जाएंगे।
होम स्टे बनाने के लिए सरकार द्वारा 40 फीसदी अनुदान (नया निर्माण करने पर अधिकतम दो रुपये लाख तक) दिया जाता है।इसके लिए किसी होटल के लाइसेंस या कमर्शियल बिजली कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती। होम-स्टे से होने वाली 20 लाख रुपये तक की आय जीएसटी मुक्त होती है।

अब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 67.6 करोड़ रुपये का योगदान

मप्र पर्यटन बोर्ड के डायरेक्टर स्किल डीपी सिंह के अनुसार वर्तमान में मप्र में 77 गांवों में 447 रजिस्टर्ड होम-स्टे हैं, जिनमें से 360 पूरी तरह संचालित मोड में हैं। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इसके चलते ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत होते देखा जा रहा है।
अब तक इन होम-स्टे के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे तौर पर 67.6 करोड़ रुपये की आय हुई है।

यह भी पढ़ें- रायसेन का सांची संग्रहालय: जहां पत्थर सुनाते हैं बुद्ध की कहानी...

सोलर लाइट से जगमग होंगे गांव

होम-स्टे वाले 65 गांवों में सोलर और एलईडी लाइटें लगाई गईं हैं। इससे रात का समय भी पर्यटकों के लिए गांवों में सुरक्षित और सुलभ हो गया है। अगले एक साल सभी होम-स्टे वाले गांवों में सोलर लाइट लगाए जाने की योजना है।

सैलानियों को भा रहा कोदो-कुटकी और चूल्हे का स्वाद

प्रदेश में संचालित होम-स्टे में पहुंचने वाले पर्यटकों को शुद्ध ग्रामीण परिवेश का अनुभव मिल रहा है। विदेशी और शहरी सैलानी यहां विशेष रूप से मिट्टी के चूल्हे पर बनी रोटियां और मध्य प्रदेश के पारंपरिक मोटे अनाज जैसे 'कोदो-कुटकी' से बने व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।
स्थानीय कला, शिल्प और परंपराओं को करीब से देखने का यह अनुभव इस योजना की सफलता का मुख्य आधार बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 May 2026
भोपाल, शहर में बिगड़ते सोशल मीडिया माहौल और संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कड़ा कदम उठाया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के…
 25 May 2026
भोपाल, भोपाल के क्रिस्टल आइडल सिटी फेस-1 में अमृत योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सीवेज लाइन कार्य को लेकर रहवासियों ने विरोध जताया है। इसे लेकर उन्होंने कॉलोनी के एंट्रेंस गेट के…
 25 May 2026
भोपाल। प्रदेश में अपराधियों, फरार वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए शनिवार-रविवार की रात पुलिस 2500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे।सुबह तक चली इस कार्रवाई में विभिन्न जिलों…
 25 May 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार रात तेज रफ्तार कार से करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर आतंक मचाने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड…
 25 May 2026
भोपाल। राजधानी के रचना नगर स्थित बहुमंजिला आवासीय परिसर 'रचना टॉवर' में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आगजनी से हड़कंप मच गया। हादसा बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर (निचले…
 25 May 2026
भोपाल। नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध मौत (Twisha Sharma death case) का मामला सोमवार को अहम मोड़ पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के…
 25 May 2026
इंडियन इंडिपेंडेंट रैपर और इंटरनेट पर्सनैलिटी सैंटी शर्मा ने वायरल 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ट्रेंड को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो…
 25 May 2026
भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार गहन…
 25 May 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के सरकारी दफ्तरों में अब डीजल और पेट्रोल की गाड़ियां गुजरे जमाने की बात होने जा रही हैं। प्रदूषण कम करने और सरकारी परिवहन को हाईटेक बनाने…
Advt.