RTE सेकंड राउंड लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, प्रदेश के 11,485 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला निशुल्क प्रवेश, आवंटन पत्र जारी

Updated on 21-05-2026 11:51 AM

भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। इस चरण में 11 हजार 485 बच्चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश आवंटित किया गया।द्वितीय चरण की लॉटरी में उन बच्चों को शामिल किया गया था, जिन्हें पहले चरण में पसंद का स्कूल नहीं मिल पाया था। बच्चों को रिक्त सीटों के आधार पर दोबारा आवेदन और स्कूल चयन का अवसर दिया गया था।

नर्सरी, केजी-1 और कक्षा-1 के आंकड़े जारी

ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया हरजिंदर सिंह ने बटन क्लिक कर शुरू की। लॉटरी में नर्सरी कक्षा में 7 हजार 599, केजी-1 में 2 हजार 747 और कक्षा-1 में 1 हजार 139 बच्चों को प्रवेश मिला। संचालक हरजिंदर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की टीम की सराहना की।

अब तक 1.17 लाख से अधिक बच्चों को मिला प्रवेश

इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन के बाद 1 लाख 80 हजार 875 बच्चे पात्र पाए गए थे, जिनमें से अब तक 1 लाख 17 हजार 400 से अधिक विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश आवंटित हो चुका है। अभिभावक आरटीई पोर्टल पर जाकर आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है। विद्यार्थियों का प्रवेश 20 मई से 10 जून 2026 तक संबंधित स्कूलों में किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.