RSS चीफ मोहन भागवत 3 दिन के एमपी दौरे पर, दो दिन बाद आएंगे राहुल गांधी, जानिए पूरा शेड्यूल

Updated on 17-09-2026 01:11 PM
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन जाएंगे। उज्जैन में संघ से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ वे युवा धर्म संसद में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को वे इंदौर लौटेंगे जहां संघ कार्यालय में बैठक करेंगे।

डॉ. भागवत का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी 17 सितंबर को इंदौर पहुंचने का कार्यक्रम है। एक ही दिन शहर में भाजपा और संघ से जुड़े प्रमुख नेताओं की मौजूदगी के कारण राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज रहेंगी।

17 सितंबर को इंदौर से उज्जैन जाएंगे

  • डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर को दोपहर करीब 12:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे वे सरदारपुरा स्थित आराधना भवन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक संघ से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • शाम करीब 6:20 बजे डॉ. भागवत महाकाल परिसर के अरविंद नगर पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब 8 बजे वे वापस आराधना भवन लौटेंगे। रात में उनका विश्राम भी आराधना भवन में ही रहेगा।

युवा धर्म संसद में युवाओं से संवाद

  • 18 सितंबर को डॉ. भागवत का दिन संघ की बैठकों और युवा धर्म संसद के कार्यक्रम में व्यस्त रहेगा। सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक वे आराधना भवन में संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • इसके बाद सुबह 9:45 बजे से 11:45 बजे तक वे युवा धर्म संसद में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम गीता भवन स्थित माधव विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से किया जा रहा है। इसमें डॉ. भागवत जेन-जी यानी युवा पीढ़ी को संबोधित करेंगे।
  • कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे वे आराधना भवन लौटेंगे। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।

इंदौर में संघ कार्यालय में बैठक

18 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे डॉ. भागवत इंदौर स्थित सुदर्शन भवन पहुंचेंगे। यहां शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक संघ कार्यालय में बैठक का कार्यक्रम है। बैठक के बाद वे सुदर्शन भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

19 सितंबर को नागपुर रवाना होंगे

दौरे के अंतिम दिन 19 सितंबर को डॉ. भागवत सुबह करीब 7:30 बजे सुदर्शन भवन से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे इंदौर से नागपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
Advt.