एक दिन भारत पर राज करोगे, पीएम मोदी के वडनगर वाले तीन दोस्तों ने भेजी शुभकामनाएं, अब जवाब का इंतजार

Updated on 17-09-2026 01:17 PM
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा पत्र बधाई दी है। इसमें उन्होंने अपने संबंधों को कृष्ण-सुदामा की मित्रता से जोड़ते हुए खुद को सुदामा और नरेंद्र मोदी को कृष्ण के समान बताया है। श्यामलदास मोदी ने पत्र में बचपन के दिनों की यादें साझा करते हुए पीएम के दृढ़ संकल्प की सराहना की है। उन्होंने साथ ही लिखा है कि हाटकेश्वर महादेव प्रधानमंत्री को निरोगी और दीर्घायु रखें। उन्होंने वडनगर के अद्भुत एवं सर्वांगीण विकास के लिए पीएम की सराहना की। वे अब प्रधानमंत्री मोदी के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ज्योतिषी ने कर दी थी भविष्यवाणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें पर उनके बचपन के सहपाठी मित्र ईश्वर भाई पटेल ने यादें साझा की हैं। ईश्वरभाई पटेल का कहना है कि मोदी बचपन से पढ़ाई में होशियार थे। वह शिक्षकों के चहेते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी व्यवहार नहीं बदला। ईश्वरभाई पटेल कहते हैं कि चौथी से 11वीं कक्षा तक उनके साथ पढ़े। ईश्वरभाई पटेल बताते हैं कि बचपन में गांव में आए एक ज्योतिषी ने नरेंद्र को देखकर कहा था कि यह बच्चा आगे चलकर महान व्यक्ति बनेगा। पटेल ने 1967 में कॉलेज छोड़ दिया और इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। मुख्यमंत्री बने तो पुराने साथी से मिले थे। ईश्वरभाई वर्तमान में अहमदाबाद के घोडासर में रहते हैं। ईश्वरभाई के अनुसार उनके एक पुराने शिक्षक एच सी पटेल वडनगर के पास सबलपुर में रहते हैं।

RSS की शाखाओं में होती थी मुलाकात

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में मोदी के बचपन के मित्र डी एल पटेल कहते हैं कि वे अक्सर मिलते थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में जाते थे। पटेल का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठकें भी मोदी के घर पर होती थीं। उन्हें यह भी याद है कि उन्होंने अपने दोस्त से कहा था कि एक दिन वह भारत पर राज करेंगे। तब पीएम मोदी ने कहा था क्यों गप्प मार रहे हो। डी एल पटेल (दशरथभाई पटेल) को वडनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्त के तौर पर जाना जाता है। वह पीएम मोदी से दो साल बड़े हैं।

मोदी ने 2001 में पूरा किया वादा

डीएल पटेल बताते हैं कि 1969 में वडनगर में जुड़वां गायिका बहनों ताना और रीरी के जर्जर स्मारक के पास से गुजरते हुए मोदी ने वादा किया था कि अगर वह कभी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो इसे ठीक करवाएंगे। उन्होंने यह वादा उन्होंने 2001 में पद संभालने के बाद पूरा किया। पटेल कहते हैं मोदी सामाजिक कार्यों में खूब सक्रिय रहे। वह स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में पिता की मदद करते थे। पीएम नरेंद्र मोदी के 76 जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर के लिए बाइक यात्राएं निकाली गई हैं। जो 7 अक्तूबर को अपने गंतव्यों पर पहुंचेंगी। 7 अक्तूबर को पीएम मोदी संवैधानिक पद पर अपने 25 साल पूरे करेंगे।

प्रेरणा संकुल बन गया है स्कूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडनगर स्थित बचपन के प्राथमिक स्कूल का नाम कुमार शाला नंबर 1 था। इसे अब प्रेरणा स्कूल यानी प्रेरणा संकुल में बदला दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी आगे की स्कूली शिक्षा बी एन हाई स्कूल से पूरी की थी। यहां पर ही उनके असगर अली वोरा दोस्त बने थे। जो भायंदर जमीन के मामले में सुर्खियों में आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
Advt.