रोम का शेयर बाजार, क्रेडिट सिस्टम और फिर आर्थिक पतन, यूरिन पर भी लगता था टैक्स

Updated on 19-03-2026 01:05 PM
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद कहते थे। वहां के घरों के दरवाजों पर लिखा होता था - हेल, प्रॉफिट।

सौदेबाजी के देवता

रोमवासी महज योद्धा नहीं, कुशल व्यापारी भी थे। वे मर्करी की पूजा करते। मर्करी को व्यापार के साथ चालाकी और सौदेबाजी का भी देव कहा जाता था। पोम्पेई के बाजारों में भारत के हाथी दांत, मिस्र के माणिक और अफ्रीका की बहुमूल्य वस्तुएं बिकती थीं। उनके लिए पैसा जीवन का आधार था। उनका मानना था कि स्नान, शराब और वासना से शरीर नष्ट होता है, लेकिन असल जीवन भी यही है। इसलिए, पैसा जरूरी है।

यूरिन पर टैक्स

जब ज्वालामुखी वेसुवियस ने पोम्पेई को राख के नीचे दफन किया, तब रोम की सत्ता सम्राट वेस्पेशियन के हाथों में थी। वह एक व्यावहारिक सैनिक थे। उन्होंने यहूदियों पर जीत हासिल की और अपने सैनिकों को वेतन के तौर पर सॉल्ट यानी नमक देते थे। यहीं से सैलरी शब्द बना। इस बीच वेस्पेशियन ने एक विवादित फैसला लेते हुए सार्वजनिक शौचालयों से एकत्र किए जाने वाले यूरिन पर टैक्स लगा दिया। जब उनके बेटे टाइटस ने इसे घृणित बताया, तो उन्होंने सोने का सिक्का उसकी नाक के पास ले जाकर कहा कि पैसों से बदबू नहीं आती।

पुराना शेयर बाजार

रोम दुनिया का पहला साम्राज्य था, जिसने क्रेडिट की शक्ति को समझा। रोम के सीनेटर और अमीर तबका महज जमीन के मालिक नहीं, इक्विटी होल्डर्स थे। रोम में निजी कंपनियां सरकारी ठेके लेतीं और आज के शेयर मार्केट की तरह ही अपने शेयर आम जनता को बेचती थीं।

पहला बैंकिंग संकट

33वीं ईस्वी में सम्राट टाइबेरियस के समय दुनिया का पहला क्रेडिट संकट आया। ब्याज दरें गिर गईं, संपत्ति के दाम आसमान छूने लगे और अचानक नकदी की कमी से पूरा बैंकिंग सिस्टम चरमरा गया। टायर और अलेक्जेंड्रिया जैसे शहरों के बैंक फेल हो गए। टाइबेरियस ने तब 10 करोड़ सिक्के बाजार में डाले

धोखाधड़ी की शुरुआत

कहते हैं कि रोम की समृद्धि उसके चांदी के सिक्कों पर टिकी थी। लेकिन, जैसे-जैसे लूट का माल कम हुआ और साम्राज्य का खर्च बढ़ने लगा, रोम ने मुद्रा के डिबेसमेंट जैसा खतरनाक रास्ता चुन लिया। सम्राटों ने चांदी के सिक्कों में तांबा मिलाना शुरू कर दिया। नतीजतन, 260 ईस्वी तक सिक्के में चांदी की मात्रा इतनी घट गई कि वह लगभग बेकार हो गया। इससे लोगों का मुद्रा से भरोसा उठ गया, व्यापारियों ने सिक्कों के बदले सामान मांगना शुरू कर दिया। इसके बाद 284 ईस्वी में डायोक्लेशियन ने मूल्य नियंत्रण और नए टैक्स के जरिए अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की कोशिश की। लेकिन, क्रेडिट प्रणाली जो टूटी तो फिर नहीं जुड़ी। बैंकिंग गायब हो गई, निवेश रुक गया और साम्राज्य की आर्थिक रीढ़ टूट गई।

बर्बादी का कारण

भले ही इतिहासकार रोम के पतन के सैकड़ों कारण बताते हैं, लेकिन एक बड़ी वजह मुद्रा का बर्बाद होना भी था। जब तक मुद्रा ताकतवर रही, रोम अपराजेय रहा। जैसे ही भरोसा डिगा, विशाल साम्राज्य भी ताश के पत्तों की तरह ढह गया। रोम का इतिहास अहसास दिलाता है कि पैसा किसी भी समाज की वह अदृश्य ऊर्जा है, जो अगर बदबूदार हो जाए या अपनी शुद्धता खो दे तो सभ्यताओं का अंत होना तय है। रोम का इतिहास हमें यह अहसास दिलाता है कि पैसा किसी भी समाज की अदृश्य ऊर्जा होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
 26 February 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
 26 February 2026
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था पर खास रोशनी डाली। जल्‍द ही इसके टॉप…
 26 February 2026
नई दिल्ली: कैम्पा... सॉफ्ट ड्रिंक का एक ऐसा नाम जो आज आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। 80 और 90 के दशक तक इस देसी कोल्ड ड्रिंक ने भारतीयों के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
 25 February 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: साइबर सिटी बेंगलुरु में लगे एटीएम से कैश लगभग गायब है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह कैश नहीं मिल पा रहा…
 25 February 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
 24 February 2026
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…
Advt.