एडिलेड में रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, सौरव गांगुली को पीछे छोड़ किया ये बड़ा कारनामा

Updated on 23-10-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे में जल्दी आउट होने के बाद जमकर आलोचना हो रही थी। फैंस हिटमैन को खूब ट्रोल कर रहे थे। बता दें कि पहले वनडे में रोहित सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने दूसरे वनडे में अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया और शानदार पारी खेली।

रोहित शर्मा ने कंगारुओं को धोया

रोहित शर्मा का बल्ला दूसरे वनडे में जमकर बोला है। उन्होंने 74 बॉल में फिफ्टी ठोकी। इसके बाद हालांकि रोहित 97 बॉल में 73 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने आउट किया। शर्मा जी ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के उड़ाए। अपनीा इस पारी के चलते रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है और सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया है

रोहित शर्मा बने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी

38 साल के रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को पीछे छो़ड़ दिया है। हिटमैन के नाम 275 मैचों में 11249 रन हो गए हैं। बता दें कि गांगुली के नाम 11221 रन हैं। अब रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं। कोहली के नाम वनडे में 14181 रन हैं जबकि तेंदुलकर के नाम 18426 रन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.