एक बार फिर मौके पर गच्चा दे गए रोहित शर्मा, गौतम गंभीर को अब क्या जवाब देंगे

Updated on 26-10-2024 12:46 PM
पुणे: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद रोहित दूसरी पारी में 16 गेंद तक क्रीज पर खड़े रहे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 बनाए। इस तरह एक बार फिर से अहम मौके पर रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा जो कि टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है। रोहित शर्मा इस पूरे सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।

रोहित शर्मा की पिछली 8 टेस्ट पारियों पर नजर डाले तो वह बेहद ही खराब रहा है। इस दौरान रोहित ने 14 की औसत से सिर्फ 104 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा की इस खराब बल्लेबाजी खामियाजा टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भुगतना पड़ा। वहीं दूसरे टेस्ट में 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी कहीं अब टीम इंडिया मुश्किल में ना पड़ जाए।

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में जीता था टॉस

वहीं बात करें पुणे टेस्ट मैच की तो टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 259 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट अपने नाम किए थे जबकि अश्विन के खाते में 3 विकेट आया था।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 156 रन ही बना सकी, जिसके कारण कीवी टीम को 103 रनों की बढ़त हासिल हुई। इसके बाद दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड की टीम ने मजबूती के साथ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 255 रन टांग दिए जिससे की टीम इंडिया को चौथी पारी में जीत के लिए 359 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.