रास्ता पूछने के बहाने लूट: भोपाल में होमगार्ड जवान को पटककर लूटा, फिर ई-रिक्शा से घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़े

Updated on 12-07-2026 05:40 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रास्ता पूछने के बहाने एक होमगार्ड जवान से लूट करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले पांच विधि-विरोधी बालकों (नाबालिगों) को 48 घंटे के भीतर धर दबोचा है।

आरोपियों के पास से लूटे गए 10 हजार रुपये, नोकिया कंपनी का एक कीपैड मोबाइल और वारदात के समय इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा जब्त कर लिया गया है।

काटजू अस्पताल का रास्ता पूछते ही पैर पकड़कर गिराया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान रफीक मोहम्मद ने 8 जुलाई की शाम करीब 7 बजे इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह होटल पलाश के पास स्थित शनि मंदिर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान पांच लड़के उनके पास आए और काटजू अस्पताल जाने का रास्ता पूछने लगे।
रफीक जब उन्हें रास्ता बता रहे थे, तभी अचानक आरोपियों ने उनके दोनों पैर पकड़ लिए और उन्हें जबरन जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी जवान की पैंट की जेब में रखी पतरी (बटुआ/वॉलेट) छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, उस पतरी में 10 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और एक कीपैड मोबाइल रखा हुआ था।

ई-रिक्शा से घूम रहे थे आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा

जवान की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने तत्काल लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 04 जेडएफ 7176 में घूम रहे पांच संदिग्ध बालकों को घेराबंदी करके दबोच लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सभी नाबालिगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई पूरी रकम, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है।

अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ जारी

पुलिस प्रशासन के अनुसार, पकड़े गए पांचों आरोपी विधि-विरोधी बालक हैं। पुलिस अब उनसे इस बिंदु पर भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने भोपाल शहर के अन्य इलाकों में भी इस तरह की लूट या चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.