पाकिस्तान में ओपनिंग डे पर शॉपिंग मॉल में लूट:ड्रीम बाजार की ओपनिंग में पहुंचे हजारों लोग

Updated on 02-09-2024 03:02 PM

पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को लोगों ने ओपनिंग के दिन ही मॉल में लूट कर डाली। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY न्यूज के मुताबिक मॉल ने ओपनिंग डे पर खरीदी में भारी छूट का ऐलान किया था। कराची के कराची के गुलिस्तान -ए-जौहर में खुले इस मॉल का नाम ड्रीम बाजार है।

भारी डिस्काउंट के चलते मॉल के बाहर हजारों लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई थी। इस दौरान कुछ लोग लाठी और डंडे के साथ मॉल में दाखिल हो गए। इसके बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई। अफरा-तफरी के कारण मॉल में अराजकता और तोड़-फोड़ की स्थिति बन गई। इस बीच लोगों ने मॉल में लूटपाट शुरु कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉल ने ओपनिंग डे पर ज्यादा लोगों को बुलाने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिए थे। ड्रीम बाजार कपड़ों और घरेलू सामान का शॉपिंग मॉल है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

लूटपाट की वजह से ट्रैफिक रूका
मॉल में लूटपाट और अराजकता के बाद का मंजर इस कदर भयावह हो गया कि करांची में ट्रैफिक ठप्प पड़ गया। मॉल के बाहर से आई तस्वीरों में हजारों लोग फंसे दिखाई दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लूटपाट के कारण मॉल को काफी नुकसान पहुंचा है।

लोगों ने बताया कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। घटना के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस राह चलते लोगों पर हमले कर रही थी। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि मॉल की ऑपनिंग प्लानिंग के मुताबिक नहीं हो पाई, जिसके चलते ऐसी स्थिति बनी।

ARY न्यूज के मुताबिक मॉल संचालकों ने भीड़ को काबू में करने के लिए दरवाजे बंद कर दिए थे। लेकिन लोगों ने लाठी और डंडों के इस्तेमाल से कांच का गेट तोड़ दिया। इसके बाद भीड़ मॉल में घुस गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.