RJD वाले शपथ की तारीख तय कर रहे थे और हम... बिहार चुनाव के नतीजों पर क्या है BJP और JDU का पहला रिएक्शन

Updated on 14-11-2025 12:33 PM
पटना। बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों से 243 सीटों वाली विधानसभा की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। वहीं, आरजेडी और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन पिछड़ता हुआ दिख रहा है। चुनावी रुझान एग्जिट पोल के उन आंकड़ों पर भी मुहर लगा रहे हैं, जिनमें एनडीए की जीत का अनुमान लगाया गया था। एनडीए को जीत की खुशबू मिलते ही बीजेपी और जेडीयू के नेताओं का दफ्तर पहुंचना भी शुरू हो गया है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, जेडीयू 76, बीजेपी 68 और आरजेडी 50 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनावी रूझानों से साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार भी एनडीए को जनादेश मिल रहा है। बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एनडीए के नेताओं ने बहुत मेहनत की है, चाहे वो नीतीश कुमार हों, चिराग पासवान हों, जीतन राम मांझी हों, उपेंद्र कुशवाहा हों, पीएम मोदी हों, जेपी नड्डा हों, गृह मंत्री अमित शाह हों या फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हों। हमने '2025, फिर से नीतीश' के नारे के साथ नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा था।
वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'नतीजे बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसी हमने उम्मीद की थी। हमें भरोसा है कि एनडीए भारी अंतर से जीतेगा। दूसरी तरफ, महागठबंधन में लोग आपस में विभाग बांट रहे थे। वे शपथ ग्रहण की तारीख तय कर रहे थे। लेकिन, ये फैसला तो जनता ही करती है। हम जमीन पर थे, नीतीश जी लोगों से मिले और मुख्यमंत्री को देखकर लोगों के चेहरों पर जो खुशी थी, उससे हमें समर्थन का एहसास हो रहा था। लोग आरजेडी की नेपाल-बांग्लादेश वाली भाषा के खिलाफ हैं। अगर किसी को शिकायत है, तो उसे उम्मीदें भी नीतीश कुमार से हैं... कि सिर्फ वही कुछ कर सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.