कप्तानी से हटाओ... रोहित शर्मा पर सुनील गावस्कर से भिड़ा कंगारू, दे डाला ऐसा बड़ा बयान

Updated on 07-11-2024 04:52 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने सुनील गावस्कर के सुझाव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें गावस्कर ने कहा था कि अगर रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो जसप्रीत बुमराह को पूरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि भारतीय टीम का बीजीटी में सिर्फ एक ही कप्तान होना चाहिए। पांच मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ में शुरू हो रही है। लेकिन रोहित शर्मा सीरीज के पहले मैच का शायद हिस्सा नहीं हो क्योंकि उनकी पत्नी रितिका सजदे प्रेगनेंट हैं। रोहित और रितिका दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा था?

सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया कि बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को रोहित को समय से पहले सूचित करना चाहिए कि भारत अपने कप्तान के बिना सीरीज की शुरुआत नहीं कर सकता। उनका मानना है कि यदि आवश्यक हो, तो कप्तानी पूरी तरह से बुमराह को सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए सौंप दी जानी चाहिए। हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच, गावस्कर से 'पूरी तरह' असहमत हैं और उनका मानना है कि रोहित ही टीम के एकमात्र कप्तान हैं।

फिंच नहीं हैं सुनील गावस्कर से सहमत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने अराउंड द विकेट पॉडकास्ट पर कहा, 'मैं सनी से इस बात पर पूरी तरह से असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। अगर आपको घर पर रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है... यह एक बहुत ही खूबसूरत पल है... और आप उस संबंध में जितना समय लेना चाहते हैं, उतना समय ले सकते हैं।'

विराट कोहली भी अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए चले गए थे घर

रोहित शर्मा इस वक्त खुद को पिछले दौरे पर विराट कोहली की जैसी स्थिति थी, ठीक उसी में पाते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान (विराट कोहली) एडिलेड में पहले टेस्ट के बाद घर वापस चले गए थे और सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेले थे क्योंकि वह और अनुष्का शर्मा पहली बार पेरंट्स बने थे। अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। हालांकि रोहित का केस थोड़ा अलग है क्योंकि वह बाकी चार टेस्ट मैचों के लिए वापस आएंगे और पर्थ में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। बुमराह रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी करने के सबसे संभावित दावेदार हैं क्योंकि वह टीम के उप-कप्तान हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.