'बंदूकबाज' मनु भाकर या 'बाहुबली' नीरज चोपड़ा, कौन है ज्यादा अमीर, जानें दोनों की नेट वर्थ

Updated on 24-12-2024 02:18 PM
नई दिल्ली: साल 2025 शुरू होने को है और भारत के बाहुबली जेवलिन थ्रोअर और आर्मी मैन नीरज चोपड़ा आज 27 साल के हो गए। नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में अपने मेडल अभियान को बनाए रखा और लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीते। तोक्यो में वह चैंपियन थे, जबकि चोट से संघर्ष करते हुए पेरिस में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे। यह पूरा साल उनके लिए करिश्माई रहा। साथ ही उनका नाम भारत की महिला शूटर मनु भाकर से भी जुड़ा, हालांकि यह अभी तक सिर्फ अफवाह ही साबित हुआ है। उनके वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हुए। मनु भाकर ने शूटिंग में दो मेडल जीतते हुए नीरज के दो ओलंपिक मेडलों की बराबरी भी कर ली।

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर एक ही भूमि से आते हैं

27 साल के नीरज हरियाणा के पानीपत जिले में मडलौडा तहसील में एक गांव खंडरा से आते हैं। दूसरी ओर, मनु हरियाणा के ही झज्जर जिला से आती हैं। दोनों ही एथलीट भारत की शान में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 22 साल की मनु ने कम उम्र में शूटिंग में जो मुकाम हासिल किया वहां तक पहुंचना आसान नहीं होता है। दूसरी ओर, कभी बढ़े वजन को कम करने के लिए स्पोर्ट्स में आने वाले नीरज का हर कोई कायल है। रोचक बात यह है कि हरियाणा न तो शूटिंग के लिए मशहूर है न ही ट्रैक एंड फील्ड के लिए। यह धरती अपने पहलवानों के लिए मशहूर है।

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर का देसी अंदाज और फिटनेस गोल

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को एक और बात है, जो कॉमन है। वे दोनों ही फिटनेस को लेकर कमाल के जुनूनी हैं। नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड से हैं। वह जिम के अलावा फोकस्ड रहने के लिए मेडिटेशन करते हैं तो मनु का भी यही रूटीन है। वे दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रूटीन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। देखा जाए तो वे दोनों ही अपने-अपने खेल के माहिर और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

खेल से बदली किस्मत, नीरज चोपड़ा का ऐसा है नेटवर्थ

नीरज चोपड़ा ने 2020 तोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर स्टारडम हासिल किया। उसके बाद ब्रांड नीरज चोपड़ा टॉप पर है। 2024 तक नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये (4.5 मिलियन अमरीकी डॉलर) है। उनकी आय का सोर्स खेल के अलावा विज्ञापनों और भारतीय सेना से मिलने वाली सैलरी है। उनकी मासिक आय लगभग 30 लाख है, जिससे उनकी वार्षिक आय लगभग 4 करोड़ हो जाती है। रिपोर्टों के अनुसार, नीरज पानीपत के पास हरियाणा के खंडरा में एक शानदार तीन मंजिला बंगले के मालिक हैं। यह घर आलीशान है और इसमें 2020 ओलंपिक खेलों का उनका प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक भी रखा हुआ है।

नीरज चोपड़ा का दमदार कार कलेक्शन

नीरज के पास कार कलेक्शन भी है। इसमें 2 करोड़ रुपये से अधिक की एक रेंज रोवर स्पोर्ट, लगभग 93.52 लाख रुपये की फोर्ड मस्टैंग जीटी, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, जिसकी कीमत 33.43 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये के बीच है, एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 (महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट किया था) और एक महिंद्रा थार शामिल है। उनके पास एक क्रूजर बाइक हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर भी है, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपये है और एक बजाज पल्सर 220F है।

मनु भाकर के लिए करिश्माई रहा 2024, अब इतनी है नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस ओलंपिक से पहले मनु भाकर की नेटवर्थ सिर्फ 60 लाख रुपये थी। पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर इतिहास रचने के बाद वह मार्केट में छा गईं। अब उनकी नेटवर्थ लगभग 12 करोड़ रुपये हो गई है। भाकर की कमाई शूटिंग करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। जब वह पेरिस से घर लौटी थीं तो रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ढेरों कंपनियां उनके साथ डील के लिए घर के बाहर लाइन लगाए रहती थीं। उम्मीद है 2024 की तरह ही दोनों एथलीट नए साल में भी करिश्माई प्रदर्शन से भारत का सिर गर्व से ऊंचा करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.