अनंत अंबानी की शादी के बाद रिलायंस की पहली AGM, 35 लाख शेयरहोल्डर्स को मिलेगा तोहफा!
Updated on
27-08-2024 05:48 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की गुरुवार को बहुप्रतीक्षित वार्षिक आम बैठक (AGM) होने जा रही है। यह कंपनी की 47वीं एजीएम है। इसमें आरआईएल के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी कंपनी के 35 लाख शेयरधारकों को संबोधित भी करेंगे। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक रिलायंस के शेयरों ने लगभग 17% रिटर्न देकर सेंसेक्स और निफ्टी को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान रिलायंस 20 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बनी है। हाल में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई है। इस एजीएम को लेकर कंपनी के निवेशकों को काफी उम्मीदें हैं।
हाल में रिलायंस जियो ने टैरिफ में बढ़ोतरी की है और 5जी रोलआउट के पूरा होने के साथ उसके मॉनिटाइजेशन पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसे रिलायंस के लिए ग्रोथ का नया इंजन माना जा रहा है। निवेशकों को उम्मीद है कि कंपनी के दो अन्य बिजनस एनर्जी और रिटेल भी जल्द कंपनी को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी में हैं। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन के विश्लेषक राहुल मल्होत्रा ने कहा कि रिलायंस ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है। हमें उम्मीद है कि अगले 2 साल कंपनी की इनकम में बढ़ोतरी टेलिकॉम और रिटेल बिजनस से होगी, जबकि O2C में लाभ वृद्धि के साथ कंसोलिडेशन देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 तक EPS में 20% CAGR की वृद्धि होगी। बर्नस्टीन ने एजीएम से ठीक पहले रिलायंस के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,440 रुपये कर दिया है। मॉर्गन स्टेनली ने भी इसे 3,416 रुपये रखा है। माना जा रहा है कि अंबानी इस एजीएम में कुछ अहम घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की लिस्टिंग, एनर्जी बिजनस, 5जी मॉनिटाइजेशन और उत्तराधिकार का मामला शामिल है। जानिए क्या-क्या घोषणा कर सकते हैं अंबानी...
रिलायंस जियो, रिलायंस रिटेल का IPO/लिस्टिंग
साल 2019 की एजीएम में अंबानी ने कंपनी के रिटेल और जियो बिजनस की चर्चा करते हुए कहा था कि दोनों कंपनियों अगले 5 साल के भीतर लिस्टिंग की ओर बढ़ेंगी। तब से, हर साल एनालिस्ट कंपनी के रिटेल और डिजिटल बिजनस की लिस्टिंग के लिए संभावित समयसीमा की उम्मीद कर रहे हैं। जेफरीज के विश्लेषकों को उम्मीद है कि जियो अगले साल लगभग 112 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर लिस्ट हो सकती है। निवेशकों की नजर O2C बिजनस में संभावित रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री पर भी रहेगी।
नई ऊर्जा की योजना
रिलायंस जामनगर में एक मेगा ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स विकसित कर रही है। इसमें सोलर पीवी, एनर्जी स्टोरेशन, इलेक्ट्रोलाइजर, फ्यूल सेल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए गीगा फैक्टरियां बनाने की योजना है। हालांकि पहले तीन वर्षों में $10 अरब के निवेश की योजना धीमी गति से आगे बढ़ रही है। अब तक केवल कुल $2 अरब का ही निवेश हो पाया है। जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि निवेशक न्यू एनर्जी बिजनस में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर अपडेट की उम्मीद कर रहे हैं। इसमें प्रोजेक्ट की कमीशनिंग और इन प्रोजेक्ट से होने वाली संभावित कमाई शामिल है।
5G मॉनिटाइजेशन और उत्तराधिकार
जियो ने हाल ही में टैरिफ में बढ़ोतरी की है जो मॉनिटाइजेशन की दिशा में अपनी रणनीति में बदलाव का संकेत है। निवेशक 5G मॉनिटाइजेशन योजनाओं के बारे में अपडेट पर भी नजर रखेंगे। 2022 में मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी को रिटेल, आकाश को जियो और अनंत को एनर्जी बिजनस की कमान सौंपने के साथ अपने उत्तराधिकार की रूपरेखा का खुलासा किया था। पिछले साल की एजीएम में मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि वह अगले 5 साल के लिए कंपनी के सीएमडी का पद बरकरार रखेंगे। निवेशक उनकी उत्तराधिकार योजनाओं और नेतृत्व परिवर्तन के बारे में किसी भी आगे के अपडेट पर नजर रखेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…