रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला 56.44 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, जानिए क्या है मामला

Updated on 28-11-2025 03:21 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बडे रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को जीएसटी विभाग से 56.44 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश मिला है। यह आदेश अहमदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर, CGST ने 25 नवंबर को जारी किया है। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि यह आदेश इनपुट टैक्स क्रेडिट को 'ब्लॉक्ड क्रेडिट' मानकर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला इस बात पर ध्यान दिए बिना लिया गया कि सर्विस प्रोवाइडर ने सर्विसेज को कैसे क्लासीफाई किया था।

ब्लॉक्ड क्रेडिट पर टैक्स का लाभ नहीं मिल सकता है। रिलायंस इस आदेश के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है। कंपनी को यह आदेश 27 नवंबर को सुबह 11:04 बजे ईमेल से मिला था। यह जुर्माना सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 और गुजरात गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, 2017 की धारा 74 के तहत लगाया गया है। रिलायंस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस जुर्माने का कंपनी के कारोबार या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी के लिए वित्तीय प्रभाव केवल लगाए गए जुर्माने की राशि तक ही सीमित है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.