कहीं खुद को ही चोटिल न कर लें रविंद्र जडेजा... ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्यों खौफ में? कारण जानकर हर भारतीय करेगा सलाम

Updated on 18-08-2025 01:06 PM
नई दिल्ली: आपने रविंद्र जडेजा को मैदान पर अक्सर बल्ले को तलवार की तरह लहराकर जश्न मनाते हुए देखा होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने जड्डू को सावधान किया है। उनका मानना है कि इससे उनके रोटेटर कफ की मांसपेशी चोटिल हो सकती है। ब्रेट ली ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि जडेजा के चोटिल होने का एकमात्र कारण तलवारबाजी के अंदाज वाला सेलिब्रेशन हो सकता है, जिससे उनके दौरान कंधे की मांसपेशी (रोटेटर कफ) को चोट पहुंच सकती है। हालांकि, मुझे यह सेलिब्रेशन बहुत पसंद है, लेकिन उन्हें शरीर का ख्याल रखना चाहिए। इसे ज्यादा जोर से नहीं करना चाहिए।'

रविंद्र जडेजा भारत के लिए 85 टेस्ट मुकाबलों में 3,886 रन बनाने के साथ 330 विकेट भी ले चुके हैं। ब्रेट ली का मानना है कि जड्डू टीम की ओर से टेस्ट मुकाबलों का शतक लगाएंगे। उन्होंने कहा, 'इसके लिए जडेजा को लगभग 15 टेस्ट और खेलने हैं, जिसमें करीब दो साल का समय लगेगा। मुझे लगता है कि वह 100 टेस्ट मुकाबलों का आंकड़ा पार कर लेंगे। मेरे हिसाब से वह अब तक के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। 36 साल के होने के बावजूद वह अभी भी कुछ और साल खेल सकते हैं।'
ब्रेट ली ने कहा, 'जडेजा के पास वह सब कुछ है, जिसकी एक क्रिकेटर को जरूरत होती है। मुझे लगता है कि वह हर कसौटी पर खरे उतरते हैं। उनकी तकनीक सरल है। वह दौड़कर आते हैं और सटीक गेंदबाजी करते हैं। जरूरत पड़ने पर सही लाइन और लेंथ पकड़ते हैं। अपने ओवर जल्दी निपटा लेते हैं। 36 साल की उम्र में वह फिट हैं। अगर आप हर गुण को मिलाकर सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुनें, तो जडेजा सबसे ऊपर होंगे।'

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 516 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.