कैसे पूरी होगी डील
यह डील कैसे पूरी होगी, यह अभी साफ नहीं है। खासकर तब, जब शिवशंकरन सेशेल्स सुप्रीम कोर्ट में दिवालियापन की कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। शिवशंकरन ने कहा था, "मेरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जब इसकी सुनवाई होगी, तो मुझे मेरे पैसे वापस मिल जाएंगे।" शिवशंकरन के पास कभी सेशेल्स में दो द्वीप और दुनिया के कई देशों में मकान थे।उन्होंने कहा, 'मैं गरीब नहीं हूं। भारत में बहुत से लोग सोचते हैं कि मैं गरीब हूं। नहीं, मैं कंगाल हूं।" उन्होंने स्टर्लिंग कंप्यूटर्स, डिशनेट डीएसएल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और फ्रेश एंड ऑनेस्ट कॉफी वेंडिंग चेन जैसे कई सफल बिजनेस खड़े किए थे। एक समय उनकी नेट वर्थ 4 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई थी।



