रमीज राजा ने लाइव कॉमेंट्री में पाकिस्तान क्रिकेट को किया ब्लैकमेल? बाबर आजम के लिए बैटिंग करना पड़ेगा भारी

Updated on 16-10-2024 01:22 PM
मुल्तान: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तानी टीम ने पूर्व कप्तान बाबर आजम समेत शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को ड्रॉप कर दिया। बाबर आजम को टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स दो भाग में बंट गए हैं। कुछ का मानना है कि पीसीबी ने बाबर को टीम से बाहर करने का बिल्कुल सही फैसला लिया तो कुछ ने बाबर का समर्थन किया है।
ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने लाइव कमेंट्री के दौरान कही, जो की उन्हें भारी पड़ सकता है। मुल्तान टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री में बाबर के खराब फॉर्म की चर्चा हो रही थी। इसमें रमीज राजा भी शामिल थे। रमीज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बाबर को टीम से बाहर करने का फैसला बिल्कुल गलत है।

बाबर आजम का समर्थन करते हुए रमीज ने राजा ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ब्रांड हैं। उनका टीम से बाहर किया जाना पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंच सकता है। रमीज ने कहा, 'बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक ब्रांड की तरह हैं। पीसीबी को अपने फैसले के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि बाबर आजम का टीम में नहीं रहने से स्पॉन्सरशिप को नुकसान पहुंच सकता है। बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट के सेलिब्रिटी फेस हैं।'

बाबर की जगह कामरान गुलाम को मिली है जगह

बाबर आजम की जगह पाकिस्तानी टीम में कामरान गुलाम को मौका दिया गया। गुलाम का पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू था। अपने डेब्यू में गुलाम ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए पाकिस्तान के लिए शकत लगा दिया। गुलाम ने 224 गेंद का सामना करना 118 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.