रजनीकांत की 'कुली' का क्रेज, सिंगापुर की कंपनी ने कर्मचारियों को दी छुट्टी, फर्स्ट डे फर्स्ट शो संग खाने का इंतजाम

Updated on 13-08-2025 02:45 PM
सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल मूवी 'कुली' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह को देखते हुए सिंगापुर की एक कंपनी ने तमिल कर्मचारियों के लिए सवेतन अवकाश का ऐलान किया है। इस कंपनी से पहले कुछ भारतीय कंपनियों ने भी कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज की ये मूवी 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।

छुट्टी के अलावा कंपनी (फार्मर कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड) पहले दिन के पहले शो के टिकट दे रही है। साथ ही खाने-पीने के लिए 30 सिंगापुरी डॉलर का भत्ता भी दे रही है। कंपनी ने इस पहल को 'श्रमिक कल्याण' और तनाव प्रबंधन के तहत एक एक्टिविटी करार दिया है। इस ऐलान की खूब चर्चा हो रही है। भारत में भी कई फैंस इससे खुश हैं।

14 अगस्त को आधे दिन बंद रहेगा काम

एसबी मार्ट नाम से जानी जाने वाली एक अन्य कंपनी ने घोषणा की है कि कंपनी 14 अगस्त को सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी। कंपनी के निदेशक कृष्ण प्रकाश नांबियार के नोट में लिखा है, 'सुबह 11:30 बजे से कारोबार सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। असुविधा के लिए खेद है।'

तमिलनाडु में भी कंपनी ने दी छुट्टी

तमिलनाडु में मदुरै में भी एक कंपनी ने 14 अगस्त को अपनी सभी ब्रांच में छुट्टी का ऐलान किया है। नोटिस में लिखा गया है कि सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली की रिलीज के कारण छुट्टी का फैसला किया है। रजनीकांत के 50वें साल का उत्सव भी मनेगा। अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में खाना और जनता को मिठाई बांटी जाएगी।

'कुली' की एडवांस बुकिंग ने मचाया गदर

फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो भारत में पहले ही 50 करोड़ से ज्यादा टिकट बिक गए हैं, जिसमें पहले दिन की लगभग 38 करोड़ की कमाई शामिल है। तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हो रही इस फिल्म का विदेश में क्रेज तो नेक्स्ट लेवल है। वहां प्री-सेल्स में वीकेंड पर 60 करोड़ की कमाई हुई है, जिसमें पहले दिन की लगभग 45 करोड़ की कमाई शामिल है। यानी ये आंकड़ा कुल 110 करोड़ के आसपास है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.