उत्तराखंड में महावतार बाबाजी की गुफा पहुंचे रजनीकांत, ध्‍यान लगाया, फैंस के साथ सेल्‍फी ली, फोटो-वीडियो वायरल

Updated on 10-10-2025 04:58 PM
सुपरस्टार राजनीकांत इन दिनों अपनी सालाना आध्‍यात्‍मकि यात्रा पर हैं। बीते दिनों वह ऋष‍िकेश पहुंचे थे, जहां उन्‍हें सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते देखा गया था। अब उनकी नई तस्‍वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें वह उत्तराखंड में महावतार बाबाजी के गुफा में ध्यानमग्न दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज में रजनीकांत का सादगी भरा अंदाज देख फैंस 74 साल के एक्‍टर की बलाएं ले रहे हैं। सिर पर टोपी, जैकेट, सफेद पैंट पहने रजनीकांत हाथ में लकड़ी की छड़ी लेकर चलते हुए दिखाई दिए हैं।

फैंस द्वारा ली गई तस्‍वीरों और वीडियोज में 'कुली' एक्‍टर बाबाजी की गुफा के बाहर ध्यान लगाते शांत मुद्रा में बैठे हुए हैं। उन्‍होंने इस दौरान फैंस को भी निराश नहीं किया और बारी-बारी पूरे धैर्य से सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई। वीडियो में वह फैंस से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वह इससे पहले अपने दोस्‍तों के साथ कई आश्रम भी गए थे।

ऋष‍िकेश होते हुए बद्रीनाथ धाम जाएंगे रजनीकांत

रजनीकांत हर साल इसी तरह आध्‍यात्‍मिक यात्रा पर निकलते हैं। इसमें वह ऋष‍िकेश से होते हुए ब्रदीनाथ धाम जाते हैं। इस बार उन्‍होंने महावतारा बाबाजी की गुफा को भी यात्रा का हिस्‍सा बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.