भ्रष्टाचार के मामले में राजेंद्र भारती को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई 14 जुलाई तक टली

Updated on 27-05-2026 12:32 PM
भोपाल। बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद विधायकी गंवा चुके दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की उम्मीदों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा।दिल्ली हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई अब 14 जुलाई तक टल गई है, जिससे भारती को उपचुनाव से पहले किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीदों पर लगभग विराम लग गया है।

तीसरी बार टली सुनवाई

राजेंद्र भारती ने दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर कर रखी है। मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन भी लगाया गया था।
26 मई को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन प्राथमिकता वाले मामलों की सुनवाई में समय समाप्त हो जाने के कारण राजेंद्र भारती के प्रकरण सहित कई मामलों को आगे बढ़ा दिया गया। लगातार तीसरी बार सुनवाई टलने से भारती खेमे में मायूसी का माहौल है।

ये है मामला

गौरतलब है कि दो अप्रैल को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में राजेंद्र भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। सजा सुनते ही कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 May 2026
, भोपाल। नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुरू कर दी है। मंगलवार…
 27 May 2026
नई दिल्ली/आगरा/ भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों को राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध रेत खनन…
 27 May 2026
भोपाल। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए नए बारदानों की कमी के चलते सरकार ने आनन-फानन में पुराने बारदाने खरीदे, पर इनकी हालत ठीक नहीं है।…
 27 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड हेमंत के साथ अटैंडर द्वारा मारपीट…
 27 May 2026
भोपाल। प्रदेश में अब प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान नकल और तकनीकी गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जैमर लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश शासन…
 27 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई - कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा…
 27 May 2026
भोपाल। नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्य आरोपित अधिवक्ता…
 26 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-3)-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया है। उन्होंने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कई…
 26 May 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो परियोजना को लेकर किए जा रहे तेज रफ्तार विकास के दावों के बीच भूमिगत कॉरिडोर निर्माण की वास्तविक स्थिति सवालों के घेरे में आ गई है।…
Advt.