राहुल बोले- रिजल्ट कह रहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता:सवाल- JDU-TDP को साथ लाएंगे क्या

Updated on 05-06-2024 01:28 PM

लोकसभा की 543 सीटों पर जारी गिनती के बीच मंगलवार शाम 5.35 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बहन प्रियंका के साथ वे मुस्कुराते हुए पार्टी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश भी थे।

राहुल ने मीडिया से 7 मिनट बात की। उन्होंने लोकसभा के रिजल्ट और रुझान को लेकर कहा- देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माइंड में था कि जब हमारा अकाउंट सीज किया गया। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब मेरे जेहन में था कि जनता संविधान बचाने के लिए लड़ेगी।

भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई।

राहुल ने उत्तर प्रदेश में मिले रिजल्ट के लिए बहन प्रियंका की भी तारीफ की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मैं बहुत खुश हूं। मैं यूपी के लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया है। मुझे यूपी पर सबसे ज्यादा गर्व है।

राहुल से मीडिया के 4 सवाल और उनके जवाब...

1. सवाल: विपक्ष में रहेंगे या सरकार बनाएंगे?
राहुल: हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। 5 जून को गठबंधन की बैठक में इस पर फैसला लेंगे।

2. सवाल: जेडीयू और टीडीपी को गठबंधन में लाने की तैयारी है क्या?
राहुल: कल, 5 जून को हम इंडिया गठबंधन के पार्टनर के साथ मीटिंग करेंगे, उसमें आगे का फैसला लेंगे। उनसे बात किए बिना फैसला नहीं लेंगे।

3. सवाल: वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से जीते हैं, कौन सी सीट रखेंगे?
राहुल: दोनों सीटों से जीता हूं। रायबरेली और वायनाड के लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। कौन सी सीट पर रहूंगा, इस पर पूछूंगा फिर डिसाइड करूंगा।

4. सवाल: बीजेपी कह रही है कि आप हार के डर से अमेठी से नहीं लड़े, अपने पीए को लड़ाया
राहुल: 
भाजपा लोगों की रिस्पेक्ट नहीं करती। किशोरी लाल शर्मा (अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद) 40 साल से अमेठी में कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उनका अमेठी के साथ रिश्ता है। किशोरी लाल वहां से बहुत कनेक्टेड हैं। मैंने उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उनके बारे में पीए या स्टेनो कहना गलत है।

यूपी की जनता से मैं कहना चाहता हूं आप से ज्यादा पॉलिटिकल विजडम किसी के पास नहीं। आपने कमाल करके दिखा दिया। यूपी ने संविधान की रक्षा की है। यूपी के बारे में एक और बात है। वहां मेरी बहन प्रियंका ने भी काम किया है। जो यहां पीछे बैठी हैं।

खड़गे से सवाल: आपने सरकार बनाने के लिए क्या प्लानिंग की है?
खड़गे: अभी राहुल ने स्पष्ट किया है, जब तक हम अपने अलाइंस पार्टनर से बात नहीं करेंगे, तब तक कुछ नहीं कह सकते। जो नए पार्टनर हमसे जुड़ने वाले हैं उनसे बात करेंगे। अभी सब यहीं बता दूंगा तो मोदी जी अलर्ट हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.