राहुल गांधी के दौरे से मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली संजीवनी, भीड़ देख उत्साहित हो गया संगठन

Updated on 27-02-2026 11:29 AM

भोपाल। पिछले चार माह में तीन बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन में जान भर दी है। राहुल की मौजूदगी में मंगलवार को भोपाल में हुई किसान महाचौपाल में जुटी भीड़ को कांग्रेस संगठन की संजीवनी मान रही है।

इससे बेहद उत्साहित पार्टीजन इसे संगठन सृजन अभियान की सफलता भी मान रहे हैं और इसकी कड़ी में मिशन 2028 (विधानसभा चुनाव) की तैयारी को तेज करने का निर्णय लिया है। साफ है कि पार्टी राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सदन से सड़क तक लड़ाई और तेज करेगी।

आक्रामक विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस

बता दें कि मध्य प्रदेश में 15 महीनों को छोड़कर लगभग 22 वर्षों से कांग्रेस सत्ता का वनवास भोग रही है। पिछले महीने जनवरी में इंदौर के भागीरथपुरा पेयजल कांड के पीड़ितों से मुलाकात और अब भोपाल में किसानों के मुद्दों को उठाकर कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आक्रामक विपक्ष की भूमिका में है।

पार्टी को मिल रहे इस जनसमर्थन को उसके आंतरिक 'संगठन सृजन अभियान' की सफलता से जोड़कर देखा जा रहा है। इस अभियान ने पार्टी को प्रदेश में मजबूती दी है। यही वजह है कि राहुल गांधी के भोपाल प्रवास की सूचना 20 फरवरी को आई और संगठन ने 24 फरवरी को किसान महाचौपाल का आयोजन कर लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश

उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया था। उस समय कांग्रेस को इसका लाभ भी मिला था और 2018 में 15 महीने के लिए उसकी सरकार बनी। बाद में फिर वही स्थिति लौट आई, लेकिन पिछले कुछ समय से संगठनात्मक अभियानों और राहुल के हाल के दौरों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

पचमढ़ी चिंतन शिविर में भी आए थे राहुल गांधी

प्रदेश में उनके कार्यक्रमों के दौरान उमड़ी भीड़ को पार्टी के पुनर्जीवन के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, पचमढ़ी चिंतन शिविर में राहुल गांधी जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण पर आए थे, तब उन्होंने पार्टी नेताओं को गांधी की राह पर चलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया था।

उन्होंने कहा था कि गांधी ने जिस तरह अहिंसा की लड़ाई लड़ी, उसी तर्ज पर कांग्रेस को भी यह लड़ाई लड़ना पड़ेगी। गांधी की तरह ही डंडे खाने के लिए तैयार रहना होगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि इसी राह पर कांग्रेस अब सत्ता में वापसी का मार्ग आसान करेगी।

नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का भी प्रभाव

कमल नाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए केवल इसी आधार पर सत्ता में वापसी का सपना देखते रहे कि उनकी सरकार गिराने की सांत्वना में वह विधानसभा चुनाव जीत जाएंगे। उन्होंने इसी आधार पर संगठन की मजबूती पर ध्यान नहीं दिया और 2023 में कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इन्हीं कारणों को चिह्नित करके कांग्रेस हाईकमान ने कमल नाथ जैसे दिग्गज नेता को हटाकर नई पीढ़ी के जीतू पटवारी को पार्टी की कमान सौंप दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.