राहुल गांधी का केरल के मलप्पुरम में रोड शो:वायनाड में जनसभा भी करेंगे

Updated on 12-06-2024 12:25 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार 12 जून को केरल के दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राहुल का यह पहला केरल दौरा है। उन्होंने सुबह 11 बजे मलप्पुरम में रोड शो किया। वे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल की वायनाड में रैली होगी।

राहुल ने इस बार वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें अब कोई एक सीट छोड़नी पड़ेगी। फिलहाल उन्होंने फैसला नहीं किया है कि वो कौनसी सीट छोड़ रहे हैं।

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी मंगलवार 11 जून को रायबरेली में थे। यहां राहुल ने कहा कि अगर वाराणसी से प्रियंका गांधी चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 3 लाख वोटों से चुनाव हार जाते।

रायबरेली में राहुल के भाषण की 3 खास बातें

1. संविधान से खिलवाड़ पर पूरा देश खड़ा हुआ
देश की आत्मा को समझ में आ गया कि मोदी और अमित शाह हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। जो देश की नींव है, उसके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसलिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया।

2. प्रधानमंत्री ने संविधान सिर पर रखा, यह आपने कराया
आपने फोटो देखी होगी प्रधानमंत्री संविधान को सिर पर रखे थे। ये आपने करवाया है। ये संदेश आपने भेजा है कि संविधान को छुआ, तो देखो हम आपके साथ क्या करते हैं। हिंदुस्तान ने मैसेज भेजा है। हमें नरेंद्र मोदी विजन अच्छा नहीं लगता। हमें नफरत नहीं चाहिए।

3. बहन लड़ जाती तो प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से हारते
अयोध्या की सीट ये (भाजपा) हार गए। जवाब अयोध्या की जनता ने भी दिया है। सिर्फ अयोध्या में नहीं वाराणसी में जान बचाकर निकले हैं प्रधानमंत्री। मैं आपसे कहता हूं, बहन से कह रहा हूं अगर ये लड़ जाती वाराणसी में तो आज हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से चुनाव हार जाते। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को हिंदुस्तान की जनता ने मैसेज दिया है कि ये आपकी राजनीति हमें अच्छी नहीं लगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.