अपने करियर के इन 2 मैचों का रिजल्ट बदलना चाहते हैं राहुल द्रविड़, रविचंद्रन अश्विन से कही मन की बात

Updated on 26-08-2025 02:13 PM
नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ भारत के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने 17 साल लंबे करियर में रनों का अंबार लगाया है। द्रविड़ को 'द वॉल' कहा जाता था। उनको आउट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए वनडे और टेस्ट को मिलाकर 24000 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में एकमात्र टी20आई मैच खेला है, जिसमें द्रविड़ ने 31 रन बनाए थे। इतनी सफलता के बावजूद, द्रविड़ ने अब अपने करियर के दो ऐसे मैचों के बारे में बात की है जिन्हें वह फिर से खेलना और उनका नतीजा बदलना चाहेंगे। भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में, द्रविड़ ने अपने करियर का एक टेस्ट और एक वनडे मैच चुना जिसमें वह वापस जाना चाहेंगे।

राहुल द्रविड़ का बड़ा खुलासा
राहुल द्रविड़ ने अश्विन से कहा, 'मैं वो मैच दोबारा खेलना चाहूंगा जो मैं हारा था। हर किसी को वो मैच खेलना या वो मैच जीना पसंद होता है जो वो जीतता है।' द्रविड़ ने 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच चुना जो भारत हारा था और उन्होंने एक 2003 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल चुना। इन दोनों मैचों के रिजल्ट द्रविड़ बदलना चाहते हैं।
राहुल द्रविड़ ने कहा,'1997 में मेरे पहले दौरे पर बारबाडोस टेस्ट मैच, कठिन पिच पर आखिरी कुछ जोड़ियों ने 50-60 रन जोड़े। हमें 120 रन का टारगेट चेज करना था। लेकिन, हम 80 रन पर ऑल आउट हो गए। हमने 5 टेस्ट मैच खेले, लेकिन सीरीज का नतीजा 1-0 से निकला, बारिश की वजह से। अगर हम वो मैच जीत जाते तो हम सीरीज जीत जाते। '

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.