भारत का गौरवशाली बेटा... नेतन्याहू ने रतन टाटा को किया याद, हिंदुस्तान और इजरायल की दोस्ती का बताया चैंपियन

Updated on 13-10-2024 01:14 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टाटा समूह को पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। शनिवार को एक्स पर पीएम मोदी को संबोधित करके लिखे गए संदेश में नेतन्याहू ने रतन टाटा को याद करते हुए उन्हें 'भारत का गौरवशाली बेटा' और इजरायल व भारत के बीच दोस्ती का चैंपियन बताया। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि वह और उनके देश में कई लोग टाटा के निधन पर शोक मना रहे हैं।

नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, 'मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं और इजरायल में कई लोग भारत के गौरवशाली बेटे और हमारे दो देशों के बीच दोस्ती के चैंपियन रतन नवल टाटा के निधन पर दुखी हैं। कृपया रतन (टाटा) के परिवार को मेरी संवेदनाएं पहुंचाएं। सहानुभूति के साथ बेंजामिन नेतन्याहू।'

86 साल की उम्र में टाटा का निधन


रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उम्र से जुड़ी दिक्कतों के चलते उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया। पीएम मोदी ने रतन टाटा की विनम्रता और बोर्डरूम के अंदर और बाहर समाज के प्रति उनक योगदान की तारीफ की थी।

दुनिया के नेताओं ने जताया दुख


टाटा समूह के मानद चेयरमैन के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने रतन टाटा को अद्भुत व्यक्ति और शानदार उद्यमी बताया, जबकि अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने टाटा की व्यापक दृष्टि और भारत व दुनिया के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्ति किया और उनकी मानवतावादी दृष्टि और समाज को बेहतर बनाने के लिए उनकी आजीवन प्रतिबद्धता की तारीफ की। रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। टाटा को उद्योग और समाज में उनके योगदान के लिए साल 2008 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.