पैगंबर कार्टून विवाद: 11वर्षीय जर्मनी छात्र ने शिक्षक को दी सिर काटने की धमकी

Updated on 16-11-2020 12:59 AM

बर्लिन इस्लामी चरमपंथ को लेकर फ्रांस में मचे बवाल के बीच जर्मनी के एक स्कूल में 11 साल के एक बच्चे ने अपनी ही टीचर की गला काटने की धमकी देकर सबको दहशत में डाल दिया। इस जर्मन बच्चे ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान करने वाले व्यक्ति की हत्या करना जायज है। यह घटना उस समय हुई जब पिछले महीने फ्रांसीसी टीचर सैमुअल पैटी की हत्या की याद में जर्मनी के स्कूल में एक मिनट की शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस बच्चे ने उस समय गला काटने की धमकी दी जब शिक्षकों ने चेतावनी दी थी कि यदि पैरंट्स अपने बच्चों के शिक्षकों के साथ मीटिंग करने में असफल रहते हैं तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। जर्मन स्कूल में फ्रांसीसी शिक्षक की हत्या की याद में एक मिनट की शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुस्लिम बच्चे ने धमकी दी, 'जो पैगंबर का अपमान करता है, उसकी हत्या करने की आपको अनुमति है। यह ठीक है।' छात्र के इस धमकी के बाद जब स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चे के पैरंट्स को अलर्ट करने के लिए बुलाया तो बच्चे की मां ने जोर देकर कहा कि उनका परिवार इस तरह की विचारधारा को नहीं मानता है। मां ने कहा कि निश्चित रूप से उनके बच्चे ने इस तरह के अतिवादी विचार को स्कूल में ही सीखा होगा। धमकी देने की यह घटना राजधानी बर्लिन के स्पान्दाउ इलाके में स्थित क्रिश्चियन मोर्गेनस्टर्न प्राइमरी स्कूल की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल की टीचर ने पैरंट्स के साथ मीटिंग पर जोर दिया था। उन्होंने क्लास से कहा था कि यह बैठक महत्वपूर्ण है और इस दौरान समस्याओं को उठाया जाएगा। टीचर ने यह भी कहा था कि इस मीटिंग में जो भी हिस्सा नहीं लेगा, उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। इसके जवाब में बच्चे ने कहा, 'अगर मेरे पैरंट्स के नहीं आने पर ऐसा हुआ तो मैं वैसा ही करूंगा जैसे पेरिस में बच्चे ने अपने टीचर के साथ किया था।' जर्मन बच्चे का इशारा 18 साल के चेचेन मूल के बच्चे अब्दोउलाख अंजोरोव की ओर था। अंजोरोव ने ही 16 अक्टूबर को फ्रांसीसी टीचर पैटी की हत्या कर दी थी। पैटी ने फ्री स्पीच के एक लेक्चर के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के विवादास्पद कार्टून दिखाए थे। इसके बाद पूरे मुस्लिम जगत में इसकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई थी। फ्रांस के राष्ट्रपति ने पैटी की प्रशंसा की थी और उन्हें 'हीरो' करार दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.