'मैट्रिक्स 4' में कियानू रीव्स के साथ नजर आएंगी प्रियंका

Updated on 11-07-2020 06:56 PM
मुंबई। एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब कियानू रीव्स की फेमस 'मैट्रिक्स' सीरीज की चौथी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में कैरी-ऐन मोस, यह्या अब्दुल मतीन-2 और नील प्रैट्रिक हैरिस भी लीड रोल में नजर आएंगे। हाल में बर्लिन में इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है जो कोरोना वायरस के कारण मार्च में रोक दी गई थी। इससे पहले फिल्म का प्रॉडक्शन सैन फ्रैन्सिसको में चल रहा था जो लॉकडाउन से पहले ही पूरा कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऐक्शन सीन करने के लिए कलाकारों को कई हफ्तों की ट्रेनिंग दी गई है। इससे पहले 'मैट्रिक्स 4' के बारे में कियानू रीव्स ने बताया था कि फिल्म की बेहतरीन कहानी के कारण उन्होंने अपना फेमस नियो का किरदार एक बार फिर निभाने का फैसला किया था। बता दें कि इस सीरीज की पहली फिल्म साल 1999 में आई थी और काफी सफल रही थी। 'मैट्रिक्स 4' साल 2022 में 1 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। वहीं, वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा पिछली बार बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर लीड रोल में थे। इसके अलावा प्रियंका अभी प्रियंका राजकुमार राव के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
 18 April 2025
रियलिटी शो 'लॉक अप' से चर्चा में आए मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा अब दोस्त नहीं हैं। हाल ही में एल्विश के पॉडकास्ट में 'काचा बादाम' गर्ल आई थीं, और…
 18 April 2025
तेलुगू फिल्‍मों की मशहूर एक्‍ट्रेस और मोहन बाबू की बेटी लक्ष्‍मी मांचू का इंस्‍टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। एक्‍ट्रेस ने X पर एक पोस्‍ट शेयर कर ना सिर्फ इसकी…
 18 April 2025
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को अक्सर उनके लुक के कारण 'ग्रीक गॉड' कहा जाता है। इसी वजह से वे महिलाओं के बीच काफी फेमस हैं। हालांकि, साक्षी टीवी को दिए…
 18 April 2025
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। जिस पर सुनील शेट्टी समेत अन्य ने प्यार लुटाया…
 16 April 2025
कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में आना वाल एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। जिसकी शूटिंग के लिए कलाकार 15 अप्रैल के दिन सेट पर स्पॉट हुए थे।…
 16 April 2025
अमिताभ बच्चन और उनके ट्वीट्स...इनका तो कोई जवाब ही नहीं। मेगास्टार कभी आधी रात को तो कभी दिन में, यानी जब मौका मिल जाए, तब ट्वीट करने और ब्लॉग लिखने…
Advt.