भारती सिंह को पपाराजी ने कहा 'उबली हुई माधुरी दीक्षित' तो कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब, अब फैंस कर रहे तारीफ
Updated on
16-04-2025 02:33 PM
कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में आना वाल एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। जिसकी शूटिंग के लिए कलाकार 15 अप्रैल के दिन सेट पर स्पॉट हुए थे। हर कंटेस्टेंट ने किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब का पॉप्युलर किरदार खुद में ढाला था। उसकी तरह गेटअप लिया था। इस दौरन भारती सिंह भी 'हम आपके हैं कौन' की माधुरी दीक्षित के भेष में दिखाई दी थीं। लेकिन पपाराजी ने उन्हें 'उबली हुई माधुरी दीक्षित' कहा तो कॉमेडियन ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी अब खूब तारीफ हो रही है।
'लाफ्टर शेफ्स 2' में बीते महीने ही बॉलीवुड थीम थी, जिसमें भारती सिंह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के गेटअप में दिखी थीं। इस बार उन्होंने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' वाली माधुरी दीक्षित बनने का तय किया। नीली रंग की साड़ी में वह सेट पर आईं तो एक पपाराजी ने बॉडी शेमिंग की और कहा, 'उबली हुई माधुरी दीक्षित।' इस पर कॉमेडियन ने मजाकिया तरीके से जवाब दिया।
भारती सिंह ने पैप्स के कमेंट पर दिया जवाब
भारती सिंह ने पपाराजी से कहा, 'किसने बालो उबली हुई माधुरी दीक्षित? अरे ये देखिए, उबले हुए नहीं, फ्राई किए हुए हैं। बोल नहीं सकते। तुम भी ना...।' अब बात यहां खत्म नहीं हुई थी। जब वीडियो फैंस ने देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा और उन्होंने पपाराजी के इस रवैये के लिए लताड़ा। एक यूजर ने लिखा, 'ये कितना भद्दा और अपमानजनक कमेंट है। वह सुंदर हैं और अच्छे से साड़ी कैरी करती हैं।' एक ने लिखा, 'भारती ने पॉजिटिव तरीके से इस बात को मजाक में लिया। ये रियल कॉमेडियन हैं।' एक ने कहा, 'इस तरह का कमेंट करना अच्छी बात नहीं। शर्म आनी चाहिए आप लोगों को।'
'लाफ्टर शेफ्स 2' में जैस्मीन भसीन ने ली अंकिता लोखंडे की जगह
भारती सिंह के अलावा समर्थ जुरेल भी शक्ति कपूर के फेमस किरदार 'नंदू' के भेष में नजर आए। विक्की जैन 'रूह बाबा' बने तो रुबीना दिलैक श्रीदेवी के 'हवा हवाई' वाले लुक में दिखाई दीं। जैस्मीन भसीन ने काजोल के 'कभी खुशी कभी गम' की 'अंजलि' का गेटअप लिया तो सुदेश लहरी 'हेरा फेरी' के परेश रावल और अली गोनी भी 'अक्षय कुमार' के लुक में दिखाई दिए। रीम ने 'क्वीन' की कंगना, राहुल वैद्य और करण कुंद्रा ने 'अंदाज अपना अपना' के क्राइम मास्टर गोगो और बजाज अंकल के हुलिए में स्पॉट हुए। हालांकि 'अंकिता लोखंडे' इस बार नजर नहीं आईं। उनकी जगह इस एपिसोड में जैस्मीन ने ली है।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…