चार धाम यात्रा 2026 की कर रहे तैयारी, शुरू हो गया है रजिस्ट्रेशन; प्रक्रिया जान लीजिए

Updated on 06-03-2026 02:50 PM
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए जाएंगे। फिलहाल ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए गाइडलाइंस और लिंक जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर की सेवा भी सुगम यात्रा संचालन के लिए प्रारंभ की गई है। दरअसल, इस वर्ष 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। इसको लेकर प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने तमाम तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।

प्रदेश में चार धाम यात्रा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से चार धाम की यात्रा पर आते हैं। सरकार की ओर से यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम की यात्रा नहीं हो सकेगी। सरकार की ओर से 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू कराए गए।

पर्यटन विभाग की तैयारी पूरी

पर्यटन विभाग की ओर से चार धाम यात्रा रजिस्ट्रशन के लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह 7:00 से पंजीकरण वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। चार धाम यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। पहले से भीड़ न हो, इसको लेकर इंतजामों को दुरुस्त किया गया है।
पर्यटन सचिव ने बताया कि 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। श्रद्धालु https://registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आधार कार्ड से पंजीकरण

चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया के तहत भारतीय श्रद्धालु अपने आधार कार्ड के माध्यम से चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। वहीं, विदेशी श्रद्धालु ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण करवाएंगे। यात्रा शुरू होने से 2 दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिए जाएंगे।

ट्रांसिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार और विकास नगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। 50 से अधिक काउंटरों पर श्रद्धालुओं के ऑफलाइन की सुविधा रहेगी। वहीं, अभी श्रद्धालुओं को पर्याप्त जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 01351364 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

संख्या को लेकर शुरू हुआ विरोध

श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। चार धाम होटल एसोसिएशन और अन्य संगठनों की ओर से धामों में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के आने देने के मामले पर प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। वहीं, सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल एप भी जारी किया गया है। टूरिज्म विभाग के Tourist Care Uttarakhand एप पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के…
 26 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि…
 26 February 2026
शिमला, दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया।…
 26 February 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और…
 25 February 2026
अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की अचानक तबीयत गंभीर हो गई है। उनको लिवर का चौथे स्‍टेज का कैंसर है। वह ग्रेटर नोएडा…
 25 February 2026
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय…
 25 February 2026
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/शिमला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और…
 25 February 2026
एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटेनेंस…
 24 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप…
Advt.