सेना की भर्ती रैली ग्वालियर में कराने की तैयारी:वैकेंसी दोगुनी - अग्निवीर के1800 पद, नोटिफिकेशन जल्द

Updated on 05-02-2026 12:01 PM
ग्वालियर, सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना इस बार भर्ती का दायरा बढ़ाने जा रही है। करीब एक लाख खाली पदों को भरने के लक्ष्य के तहत 2026 की भर्ती प्रक्रिया में चंबल अंचल के लिए वैकेंसी लगभग दोगुनी कर 1800 तक की जा सकती है। वर्ष 2024 में यह संख्या 832 थी।

भर्ती प्रक्रिया फरवरी में शुरू होने की संभावना है और इसका नोटिफिकेशन एक सप्ताह के भीतर जारी हो सकता है। सेना इस बार भर्ती रैली शिवपुरी या सागर के बजाय ग्वालियर में कराने के मूड में है। इसके लिए सेना के अधिकारी शासन स्तर पर बातचीत करेंगे।

पिछले वर्ष ग्वालियर प्रशासन की ओर से समय पर सहमति नहीं मिलने के कारण भर्ती रैली शिवपुरी शिफ्ट करनी पड़ी थी।

सेना के आंकड़े बताते हैं कि ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं में फौज के प्रति जबरदस्त रुझान है। 2025-26 की भर्ती में कुल 1716 युवाओं का चयन हुआ, जिनमें से भिंड, मुरैना और ग्वालियर के 1143 युवा शामिल थे, जबकि शेष सात जिलों से केवल 573 युवाओं का चयन हो सका।

सेना का मानना है कि यदि भर्ती ग्वालियर में होती है तो पंजीयन और फिट युवाओं की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि प्रस्ताव मिलने पर शासन को भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शासन स्तर पर बात करेंगे 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी होगा। इस बार पद ज्यादा हैं, इसलिए हमारी कोशिश है कि भर्ती ग्वालियर में ही हो ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिले। हम शासन स्तर पर बात करेंगे। 

-कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.