प्रभास की अगली फ़िल्म 'राधेश्याम' का बहुप्रतीक्षित पहला लुक हुआ रिलीज़

Updated on 11-07-2020 07:00 PM
मुंबई। दुनिया भर के प्रशंसकों को प्रभास की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार था। "राधेश्याम" नामक यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है और आज आख़िरकार फिल्म से प्रभास और पूजा हेगड़े का पहला लुक रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े एक उग्र परिदृश्य के बीचोबीच खड़े नज़र आ रहे है। "राधेश्याम" विशाल बजट में बनी एक बड़ी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी जो मनोरंजन उद्योग के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। युवी क्रिएशंस से प्रमोद कहते है, "यह हम सभी के लिए एक रोमांचक क्षण है कि हमने अपने अगले प्रोजेक्ट राधेश्याम से प्रभास और पूजा हेगड़े का बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। प्रभास के साथ काम करना हमेशा मजेदार और समृद्ध रहा है। ” वह आगे कहते हैं, "हमें हमारे पिछले प्रोजेक्ट "साहो" के बाद भूषण कुमार और टी-सीरीज़ की टीम के साथ फिर से काम कर के खुशी महसूस हो रही है, जिसे सभी से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।"
टी-सीरीज़ से भूषण कुमार कहते है,“साहो के लिए प्रभास और यूवी क्रिएशन्स की टीम के साथ काम करना एक अनुभव था, हम एक बहुभाषी फिल्म के साथ अपने प्रोडक्शन का अधिक उसका विस्तार कर सकते हैं। जब हमने एक और सहयोग पर चर्चा शुरू की, तो फिर से एक साथ काम करने के लिए राधे श्याम एकदम सही विकल्प लगा। हमारे घोषणा पोस्टर ने ही सभी को प्रत्याशित कर दिया था। इस फर्स्ट लुक लॉन्च के साथ हम फिल्म से प्रभास और पूजा की केमिस्ट्री की एक झलक साझा कर रहे हैं और हम इंडस्ट्री से ऐसे कई लोगों को जानते है जो फ़िल्म के बारे में अधिक जानने की उत्सुक है।" प्रभास स्टारर में पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी। "राधेश्याम" की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और फिल्म के लिए प्रोडक्शन डिजाइनर आरवीवीएंडर हैं और कमल कन्नन ने वीएफएक्स प्रोड्यूसर का पद संभाला हैं।गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘राधेश्याम’, यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है। यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.