पुतले का अंतिम संस्कार करने आए दिल्ली के बिजनसमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बीमा रकम के लिए कांड

Updated on 29-11-2025 12:38 PM
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट शमशान घाट पर शव के स्थान पर पुतले का अंतिम संस्कार करने आए दोनों आरोपी और दिल्ली के व्यापारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो प्लास्टिक के पुतले, कफन का कपड़ा और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। दिल्ली के कपड़ा व्यापारी ने कर्ज के बोझ तले दबकर अपने ही नौकर की नकली मौत दिखाकर 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम हथियाने की खतरनाक साजिश रची थी।

इस मामले की जानकारी के अनुसार दिल्ली के महावीर एन्कलेव निवासी कमल सोमानी करीब 50 लाख रुपये के कर्ज में डूबा था। एक साल पहले उसने अपने नौकर अंशुल के नाम टाटा एआईए से 50 लाख रुपये का बीमा कराया और खुद को नॉमिनी बनाया। जब अंशुल घर चला गया, तब कमल के दिमाग में खतरनाक योजना बनाई।
बिना सत्यापन नहीं होगा अंतिम संस्कार:
वहीं इस घटना के संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने कहा कि ऐसी घटना दोबारा ना हो, इसलिए अब बिना सत्यापन किसी भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। दरअसल कर्ज से निकलने की चाहत में उसने एक साल पहले अपनी दुकान में काम कर चुके नीरज के भाई अंशुल के आधार-पैन कार्ड का दुरुपयोग कर टाटा AIG में 50 लाख का जीवन बीमा करवा लिया था। किस्तें भी खुद भरता रहा ताकि कोई शक न हो।योजना के मुताबिक कमल ने अपने दोस्त आशीष खुराना के साथ मिलकर अंशुल से मिलता-जुलता प्लास्टिक का डमी पुतला तैयार करवाया। दोनों उसे कफन में लपेटकर कार से ब्रजघाट श्मशान घाट लाए और जल्दी-जल्दी चिता तैयार कराने लगे। मकसद था – नकली शव का दाह संस्कार कराकर प्रमाण-पत्र लेना और फिर बीमा कंपनी से 50 लाख का क्लेम हड़पना।
श्मशान घाट पर टूटा भेद, दोनों हिरासत में
चिता पर “शव” रखते ही वहां मौजूद लोगों को कुछ गड़बड़ लगा। कफन हटाकर देखा तो प्लास्टिक का पुतला था। हंगामा मच गया। दोनों युवक भागने की फिराक में थे, लेकिन लोगों ने घेर लिया। सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर इंस्पेक्टर मनोज कुमार बालियान पुलिस बल के साथ पहुंचे और कमल सोमानी और आशीष खुराना को हिरासत में ले लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.