पीएम सूर्य घर योजना: एमपी के 39,000 लोगों ने लगवाया सोलर

Updated on 28-05-2026 11:28 AM

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है। कंपनी के अनुसार अब तक 39 हजार 975 उपभोक्ता इस योजना में पंजीकृत हो चुके हैं और उनके खातों में 311 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी जमा कराई जा चुकी है।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना और बिजली खर्च कम करना है। योजना के तहत घरों में सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार सब्सिडी दे रही है। एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है।

करना होगा ऑनलाइन आवेदन

योजना में शामिल होने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in अथवा उपाय ऐप, वॉट्सऐप चैटबॉट व टोल फ्री नं. 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

कंपनी ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल अधिकृत वेंडर से ही सोलर संयंत्र लगवाएं। साथ ही बैंक खाते, आधार कार्ड और बिजली बिल में नाम एक समान होना जरूरी है, ताकि सब्सिडी समय पर मिल सके। कंपनी ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 के बाद लगाए जा रहे सोलर संयंत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का खर्च लगभग छह से आठ हजार रुपये तक कम हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.