PM मोदी फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं:ट्रम्प बोले- अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर मोदी वही करेंगे जो सही होगा

Updated on 28-01-2025 03:05 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने अमेरिका जा सकते हैं। ट्रम्प ने सोमवार को नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि PM मोदी के फरवरी में अमेरिका आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर मोदी वही करेंगे जो सही होगा। जब हम अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को उनके देश भेजेंगे, तो मोदी सही फैसला लेंगे। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। हम भारत से IT प्रोफेशनल्स को लेने के लिए तैयार हैं।

अमेरिका भारत का बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार 118 अरब डॉलर से ज्यादा रहा था। इसमें भारत का ट्रेड सरप्लस 41 अरब डॉलर रहा था।

दोनों नेताओं में हथियारों की खरीद पर बात

व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं की बातचीत के बाद कहा, 'ट्रम्प ने भारत से अमेरिकी हथियारों की खरीद और निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार संबंध के बारे में भी बात की। दोनों नेताओं ने इंडो-पैसेफिक, मिडिल ईस्ट और यूरोप में सिक्योरिटी समेत कई मुद्दों पर बात की।'

ट्रम्प ने पहले कार्यकाल में राष्ट्रपति के तौर पर 2020 में आखिरी विदेश यात्रा भारत की ही की थी। भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे को नमस्ते ट्रम्प नाम दिया था। ट्रम्प ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में भाषण दिया था और इसके बाद ताजमहल देखने आगरा गए थे।

2019 में हाउडी मोदी कार्यक्रम में दोनों साथ में शामिल हुए थे

मोदी ने सितंबर 2019 में अमेरिका का दौरा किया था, तब मोदी के लिए टेक्सास में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें ट्रम्प और मोदी ने करीब 50 हजार से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की खूब तारीफ की थी।

इसके बाद फरवरी 2020 में ट्रम्प ने भारत का दौरा किया था। ट्रम्प के लिए गुजरात के अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत भेजे जाएंगे 18,000 अवैध अप्रवासी

इसके साथ ही अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने की तैयारी हो गई है। भारत ने सरकार ने अपने सभी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस लाने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकेत दिया है। अमेरिका में पिछले महीने अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) ने करीब 15 लाख लोगों की एक सूची बनाई थी, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। 18 हजार भारतीय इसी सूची का हिस्सा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.